Love And War Alia Bhatt First Looks: ‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट का पहला लुक हुआ रिवील, ग्लैमरस अंदाज ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

Love And War Alia Bhatt First Looks: रणबीर कपूर के जबरदस्त फर्स्ट लुक पोस्टर को जारी करने के बाद संजय लीला भंसाली ने फिल्म लव एंड वॉर से आलिया भट्ट का लुक रिवील कर दिया है। एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं।

अपडेटेड Sep 25, 2026 पर 2:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आलिया भट्ट पोस्टर में एक कुर्सी पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं, उन्होंने आकर्षक स्लिट स्कर्ट संग हेडपीस पहना है।

Love And War Alia Bhatt First Looks: संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म 'लव एंड वॉर' साल 2027 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्म है। ऐसे में फिल्म को लेकर हर बीतते दिन के साथ बढ़ रही एक्साइटमेंट में इजाफा करते हुए मेकर्स ने हाल ही में फिल्म से जुड़े अपडेट शेयर कर दर्शकों को हैरान कर दिया है।

बता दें कि फिल्म की दुनिया SLB द्वारा रची गई सबसे नई दुनियाओं में से है, और इस तरह से यह उनके द्वारा पहले दिखाए गए पुराने दौर के सेटिंग्स से बिल्कुल अलग है। अब रणबीर कपूर का फिल्म से लुक शेयर करने के बाद, मेकर्स ने आलिया भट्ट के पोस्टर से पर्दा उठा दिया है। पोस्टर में आलिया बेहद खूबसूरत ग्लैमर से भरे कैबरे-स्टाइल में नजर आ रही हैं। उनके इस लुक में साफ तौर से कॉन्फिडेंस, सेंशुअलिटी और ओल्ड स्कूल चार्म का मेल है।

आलिया भट्ट पोस्टर में एक कुर्सी पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं, उन्होंने आकर्षक स्लिट स्कर्ट संग हेडपीस पहना है। पोस्टर का बैकग्राउंड बेहद रिच होने के साथ रेट्रो मूड को अपने फ्रेम में जोड़ रहा है, जबकि एक्ट्रेस का पोज बेहद स्टाइलिश होने के साथ बोल्ड और सेंसुअस लग रहा है। आलिया ने अपने इस लुक को पूरे कॉन्फिडेंट के साथ कैरी किया है, साथ ही अपने बिल्कुल अलग अंदाज को दर्शकों के सामने पेश किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt)


मेकर्स ने सोशल मीडिया पर आलिया का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- SLB द्वारा स्क्रीन पर रोमांस लाते देखना किसी ट्रीट से कम नहीं होता, ऐसे में दर्शक लव एंड वॉर के जरिए लंबे समय के बाद फिर से प्यार का जादू देखने के साथ महसूस करने वाले हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि पोस्टर ने फिल्म की रिलीज के लिए एक्साइटमेंट को अलग लेवल पर पहुंचा दिया है।

संजय लीला भंसाली की “लव एंड वॉर” में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल्स में हैं। यह 21 जनवरी 2027 को दुनिया भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।