Bhabhi Tabaahi Song: यामी गौतम स्टारर 'नई नवेली’ नया गाना 'भाभी तबाही’ रिलीज, देसी स्वैग में छाई एक्ट्रेस

Bhabhi Tabaahi Song: शादी के जश्न के बैकड्रॉप पर सेट ‘भाभी तबाही’ गाने में नई भाभी की मुंह दिखाई होते हुए दिखाया गया है। गाने में यामी गौतम सेंटर स्टेज लेते हुए परिवार में अपनी ग्रैंड एंट्री करती हैं। गाना बेहद कमाल का है।

अपडेटेड Sep 26, 2026 पर 5:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस दशहरा पर भाभी से मिलने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि नई नवेली सिनेमाघरों में 16 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

Bhabhi Tabaahi Song: जी म्यूजिक द्वारा प्रेजेंटेड 'भाभी तबाही' को जी.वी. प्रकाश कुमार ने कंपोज और प्रोड्यूस किया है, जबकि वायु ने बोल लिखे हैं और नीति मोहन ने अपनी आवाज से सजाया है। गाना नई नवेली फिल्म में मौजूद नई भाभी की पहली झलक दिखाता है, शादी के जश्न के जरिए वह परिवार में अपनी एंट्री करती है। इस एनर्जेटिक गाने में भांगड़ा, रैप, क्लासिकल और हिप-हॉप का शानदार मेल है।

फिल्म में यामी गौतम धर लीड रोल निभा रही हैं। इस फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर में आदिनाथ एम कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवर, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी, सोनल झा, सुनील सिन्हा, प्रतीक पचौरी, अक्षत सिंह, बबीता पांडे, अजय पाल और नीरज सिंह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

फिल्म को आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है, जबकि बालाजी मोहन ने इसे डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी को हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। नई नवेली 16 अक्टूबर को दशहरे से पहले थिएटर्स में रिलीज होने वाली है।


ट्रेलर के बाद उन्होंने माहौल को बदलते हुए ‘भाभी तबाही’ के साथ बने हुए मिस्ट्री के बीच म्यूजिकल सेलिब्रेशन का तड़का लगा दिया है। बता दें कि भाभी तबाही के साथ अमेजन MGM स्टूडियोज और कलर येलो ने अपनी आने वाली थिएटर आउटिंग का पहला गाना रिलीज कर दिया है। गाने में यामी गौतम धर को नई भाभी के अवतार में देखा जा सकता है।

शादी के जश्न के बैकड्रॉप पर सेट ‘भाभी तबाही’ गाने में नई भाभी की मुंह दिखाई होते हुए दिखाया गया है। गाना बेहद कमाल का है जो अपने में भांगड़ा, रैप, क्लासिकल और हिप-हॉप को साथ लिए हुए है। इसमें देसी एनर्जी को साफ महसूस किया जा सकता है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि एक शादी, चार साउंड, एक बैंगर और कैची हुक स्टेप कुल मिलाकर तब और भी जबरदस्त माहौल तैयार करते हैं जब यामी अपने चार्म और स्वैग के साथ इसपर अपने मूव्स दिखाती हैं।

गाने के बारे में बात करते हुए जी. वी. प्रकाश कुमार ने कहा, “‘भाभी तबाही’ उन गानों में से एक है, जिसमें हम महज साउंड के साथ कुछ मजेदार करना चाहते थे। इसमें एकदम देसी तड़का है, लेकिन साथ ही यह फ्रेश भी लगे और इसमें बहुत सारी एनर्जी भी हो। हम नहीं चाहते थे कि इस गाने के बारे में पहले से ही अंदाजा लगाया जा सके, इसलिए हमने रिदम और अरेंजमेंट के साथ काफी प्रयोग किया है।

कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने कहा, “‘भाभी तबाही’ उन सबसे मस्तीभरे गानों में से एक है, जिन्हें मैंने अब तक कोरियोग्राफ किया है। फिल्म जिसमें यानी मोहिनी का किरदार निभा रही हैं , उनके साथ यह गाना करना बेहद खास रहा है। मोहिनी की पर्सनैलिटी काफी अलग है और वह केवल एक बीट पर अपने एक्सप्रेशन और डांस फॉर्म बदल सकती है। कोरियोग्राफी में भी वही कॉन्फिडेंस होना जरूरी था, साथ ही इसमें शरारत का सही तड़का भी होना चाहिए था, ताकि यह पूरी तरह मोहिनी का हिस्सा लगे।

ऐसे में अगर आप फिल्म का सिर्फ टीजर देखकर इस सोच में पड़ गए हैं कि क्या यह बहू सच में “डायन” है। तब फिल्म का नया गाना ‘भाभी तबाही’ आपके सामने किरदार का एक बहुत ही अलग रूप दिखाता है। यह भाभी अच्छे से जानती है कि अपनी मुंह दिखाई से ही उसे किस तरह से परिवार में एंट्री करनी है। ऐसे में इस दशहरा पर भाभी से मिलने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि नई नवेली सिनेमाघरों में 16 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।