Get App

Manoj Bajpayee: महात्मा गांधी के किरदार में मनोज बाजपेयी का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हुए शॉक्ड, नया लुक इंटरनेट पर वायरल

Manoj Bajpayee: अनुभव सिन्हा और सुधीर मिश्रा की हिस्टोरिकल ड्रामा से मनोज बाजपाई का पहला लुक सामने आया है। महात्मा गांधी के अवतार में एक्टर पूरी तरह बदले नजर आ रहे हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 06, 2026 पर 11:02 AM
Manoj Bajpayee: महात्मा गांधी के किरदार में मनोज बाजपेयी का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हुए शॉक्ड, नया लुक इंटरनेट पर वायरल
मनोज बाजपेयी तस्वीर में बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहे हैं। इस जबरदस्त लुक में यह साफ फिल्म लवर्स महसूस कर सकते हैं कि एक्टर ने न सिर्फ गांधी जी के लुक को अपनाया है बल्कि उनके बॉडी लेंग्वेज को भी अपना लिया है।

Manoj Bajpayee: NH स्टूडियोज द्वारा प्रेजेंटेड और बनारस मीडियावर्क्स प्रोडक्शन के तले अनुभव सिन्हा और नरेंद्र हीरावत द्वारा प्रोड्यूस की जाने वाली इस फिल्म को सुधीर मिश्रा द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। यह फिल्म मनोज बाजपेयी के सामने आए गांधी लुक के बाद अब चर्चा का विषय बन गई है।

सुधीर मिश्रा की अपकमिंग डायरेक्टोरियल फीचर फिल्म का जब से ऐलान हुआ है, तब से लोगों में उसे लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की कहानी आजादी के समय के इतिहास से जुड़ी है। इसे 21 दिनों के एक कम चर्चित दौर पर बनाया जा रहा है। फिल्म से जुड़ी खास बात यह है कि इसमें नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर मनोज बाजपेयी पहली बार महात्मा गांधी का किरदार निभा रहे हैं। ऐसे में जब फैंस कयास लगाए जा रहे थे कि मनोज, गांधी जी के किरदार में किस तरह नजर आएंगे। अब उनका फर्स्ट लुक सामने आया है। सामने आई तस्वीर में दर्शक उनके लुक की झलक देख सकते हैं।

मनोज बाजपेयी तस्वीर में बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहे हैं। इस जबरदस्त लुक में यह साफ फिल्म लवर्स महसूस कर सकते हैं कि एक्टर ने न सिर्फ गांधी जी के लुक को अपनाया है बल्कि उनके बॉडी लेंग्वेज को भी अपना लिया है। लुक सामने आने के बाद हर तरफ यह चर्चा तेज हो गई है कि यह किरदार उनके द्वारा निभाए जाने वाले सबसे मुश्किल किरदारों में से एक है।

इस प्रोजेक्ट को बनाने के लिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े और दिग्गज नाम साथ आएं हैं। इसमें पहला नाम अनुभव सिन्हा का आता है जिन्होंने अ बनारस मीडिया वर्क्स के बैनर तले ‘मुल्क’, ‘आर्टिकल 15’ और ‘थप्पड़’ जैसी दमदार और सोचने पर मजबूर करने वाली फिल्में प्रोड्यूस की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें