Sussanne Khan Alimony: 'गोल्ड डिगर नहीं है मेरी बहन...नहीं मांगी थी 400 करोड़ एलिमनी... ', ऋतिक रोशन-सुजैन खान के तलाक पर फराह खान अली का बड़ा खुलासा

Sussanne Khan Alimony: सुजैन खान की बहन फराह अली खान ने लंबे समय तक चलीं अफवाहों पर बात की है, जिनमें कहा गया था कि उन्होंने ऋतिक रोशन से तलाक के समय 400 करोड़ की एलिमनी की मांग की थी।

अपडेटेड Jul 03, 2026 पर 11:39 AM
ऋतिक और सुजैन बचपन के दोस्त थे और उन्होंने दिसंबर 2000 में शादी की थी। यह शादी ऋतिक की पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' के कुछ महीनों बाद हुई थी।

Sussanne Khan Alimony: एक्टर ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक देश भर में चर्चा का विषय बना था। दोनों की शादी 15 साल से ज्यादा चली थी। उनके दो बेटे भी हैं। लेकिन उनके अलग होने और कोर्ट केस की खबरों के बीच ऐसी खबरें भी आईं कि सुजैन ने ऋतिक से एलिमनी के तौर पर 400 करोड़ की मांग की थी। अब उनकी बहन और ज्वेलरी डिजाइनर फराह खान अली ने इन दावों को गलत बताया है और कहा है कि सुजैन को ऐसे पैसों की जरूरत नहीं थी।

विक्की लालवानी के साथ बातचीत में, फराह ने उस समय को याद किया जब ऋतिक और सुजैन ने अपने तलाक की बात सबके सामने रखी थी। "हर कोई हैरान था। बहुत हंगामा हुआ था। लोगों की उनकी पर्सनल ज़िंदगी के बारे में बहुत सी राय थीं, लेकिन मुझे लगता है कि उन दोनों ने इसे बहुत अच्छे से संभाला। यह सब आपसी सहमति से हुआ। मैं एक बात साफ तौर पर कहना चाहती हूं कि कभी भी 400 करोड़ की एलिमनी नहीं दी गई थी।

उन्होंने आगे कहा कि जब मैं ऑनलाइन लोगों को यह कहते हुए देखती हूं कि 400 करोड़ दिए गए और सुजैन और अमीर हो गईं, तो मुझे बहुत बुरा लगता है। मतलब, यह सरासर झूठ है। मेरी बहन ने कुछ भी नहीं लिया। हम ऐसे परिवार और ऐसी मां की बेटियां हैं, जिन्होंने हमें सिखाया है कि मेटेरियल थिंक्स ज़रूरी नहीं हैं, रिश्ते ज्यादा जरूरी हैं। इसलिए, मेरी बहन ने कुछ भी नहीं लिया। यही वजह है कि आज भी अपने एक्स-हसबैंड ऋतिक और अपने एक्स-इन-लॉज़, पिंकी और राकेश रोशन के साथ उनका रिश्ता बहुत शानदार है।


फराह ने बताया कि वे उन्हें बहुत प्यार करते हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत गरिमापूर्ण तरीके से व्यवहार किया। वह 'गोल्ड-डिगर' नहीं हैं। वह बहुत शालीन हैं। वह एक प्रतिष्ठित परिवार से आती हैं। ऋतिक भी एक बेहतरीन इंसान हैं। उनका रिश्ता नहीं चल पाया, लेकिन प्रेस के लिए अपनी शादी को तमाशा बनाने की जरूरत नहीं होती। इसमें कोई एलिमनी नहीं थी। यह बात गलत और पूरी तरह से बुरा है।"

फराह ने बताया कि 2014 में तलाक के बाद कई बार उन्होंने सुजैन से कहा कि वह सच बताएं और इन खबरों को गलत बताएं। लेकिन सुज़ैन ने हमेशा मना कर दिया। "मैंने उनसे कहा, 'तुम इन सब बातों का खंडन क्यों नहीं करतीं?' उन्होंने कहा, 'फराह, मुझे परवाह नहीं कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं।' मुझे लगता है कि हम सब ऐसे ही हैं। मैं वही करती हूं जो मैं चाहती हूं। जब तक आप मेरी जिंदगी में कोई अहमियत नहीं रखते, तब तक मेरे कामों से आपको कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए, और आपके विचारों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए।"

ऋतिक और सुजैन बचपन के दोस्त थे और उन्होंने दिसंबर 2000 में शादी की थी। यह शादी ऋतिक की पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' के कुछ महीनों बाद हुई थी। इस कपल के दो बेटे हैं - रेहान (जन्म 2006) और रिदान (जन्म 2008)। वे 2013 में अलग हो गए और अगले साल उनका तलाक हो गया। हालांकि, वे दोस्त बने रहे और अक्सर एक-दूसरे के साथ, खासकर अपने बेटों के साथ समय बिताते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।