Farah Khan: फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान ने उन ऑनलाइन पोर्टल्स की आलोचना की है, जिन्होंने एक ऐसा वीडियो फैलाया जिसमें दावा किया गया था कि मुंबई में उनके घर पर आग लग गई है। इस खबर से उनके प्रशंसक काफी चिंतित हो गए थे। फराह ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से जिम्मेदारी से काम लेने और ऐसी खबरें छापने से पहले तथ्यों की जांच करने की अपील की है।
