Rajkummar Rao-Patralekhaa Baby: फराह खान ने शेयर की पत्रलेखा के बेबी शॉवर की तस्वीरें, फनी कैप्शन ने जीता फैंस का दिल

Rajkummar Rao-Patralekhaa Baby: राजकुमार राव और पत्रलेखा बेटी के माता-पिता बन गए हैं। फराह खान इस खुशखबरी को सुनने के बाद से फूली नहीं समा रही हैं। हाल उन्होंने कपल को खास अंदाज में बधाई दी है।

अपडेटेड Nov 15, 2025 पर 10:31
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शादी की चौथी सालगिरह पर राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर बेटी का जन्म हुआ है। कपल ने सुबह सबेरे फैंस को गुडन्यूज सुनाई। इस खबर से सबसे ज्यादा खुश फराह खान है।
शादी की चौथी सालगिरह पर राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर बेटी का जन्म हुआ है। कपल ने सुबह सबेरे फैंस को गुडन्यूज सुनाई। इस खबर से सबसे ज्यादा खुश फराह खान है।

फराह खान कपल के काफी करीब है। हाल में उन्होंने पत्रलेखा की गोदभराई की फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

इस क्यूट गोदभराई में कपल यलो कपड़े पहने दिख रहा है। वहीं क्यूट सा केक और टेडी भी हैं।

फराह ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-बेबी आ गया!! बधाई हो patralekhaa और rajkummar_rao.. ज़िंदगी के इस खूबसूरत दौर का आनंद लीजिए और बेबी से जुड़ी कोई भी सलाह चाहिए हो तो याद रखिएगा... मैं हूँ ना..iamhumaq खुशकिस्मती से हमने बेबी शॉवर समय पर ही कर लिया।

वहीं फराह ने बेबी शॉवर के मेन्यू भी शेयर किया है। एक्ट्रेस की गोदभराई में फराह खान के साथ हुमा कुरैशी, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई दोस्त शामिल हुए थे।