Karan Deol: ​'बंटवारा 1947' की रिलीज से पहले करण देओल ने पापा सनी देओल पर लुटाया प्यार, 'फादर्स डे' पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

Karan Deol: करण देओल ने सोशल मीडिया पर फिल्म की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए अपने पापा के लिए अपना प्यार और सम्मान जाहिर किया। उन्होंने एक इमोशनल मैसेज के जरिए बताया कि उनके लिए यह अनुभव कितना खास है।

अपडेटेड Jun 21, 2026 पर 1:40 PM
नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बन रही 'बंटवारा 1947', लगभग तीन दशकों के बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल के मच-अवेटीड रीयूनियन (पुनर्मिलन) को बड़े पर्दे पर ला रही है।

Karan Deol: एक दमदार मोशन पोस्टर के जरिए अपना असर छोड़ने के बाद, 'बंटवारा 1947' के मेकर्स ने अब फिल्म के कुछ बेहद शानदार कैरेक्टर पोस्टर्स रिलीज किए हैं। इन पोस्टर्स में हिम्मत, मासूमियत और कभी न हार मानने वाला जज्बा साफ दिखाई दे रहा है। 'आमिर खान प्रोडक्शंस' के बैनर तले बन रही यह फिल्म त्याग, उम्मीद और इंसानी हौसले की एक बेहद इमोशनल कहानी पर्दे पर लाने वाली है।

​फिल्म को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। इस बीच सनी देओल के बेटे करन देओल ने फादर्स डे के मौके पर अपने पिता के लिए एक बेहद भावुक नोट लिखा है। आपको बता दें कि करन देओल 'बंटवारा 1947' में पहली बार अपने पापा सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

​करण देओल ने सोशल मीडिया पर फिल्म की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए अपने पापा के लिए अपना प्यार और सम्मान जाहिर किया। उन्होंने एक इमोशनल मैसेज के जरिए बताया कि उनके लिए यह अनुभव कितना खास है। करन ने कैप्शन में लिखा- "कुछ पल ऐसे होते हैं जो लगता है कि किस्मत में पहले से ही लिखे थे।


​एक बार पापा के सेट पर जाकर उन्हें अपने इस सपने के बारे में बताना कि मुझे उनके साथ काम करना है, उन्हीं पलों में से एक था। और आज उनके साथ स्क्रीन शेयर कर पाना, उन्हें इतने करीब से काम करते देखना, इस फादर्स डे को सच में बहुत खास बना रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Deol (@imkarandeol)

​14 अगस्त 2026 को वो पल आ रहा है जब मेरा यह सपना सच होने जा रहा है। मुझे 'बंटवारा 1947' में अपने पापा के साथ बड़े पर्दे पर दिखने का मौका मिल रहा है। यह एक ऐसा अहसास है जिसे मैं चाहकर भी शब्दों में बयां नहीं कर सकता और इसे मैं जिंदगी भर संभाल कर रखूंगा।

​मैंने उन्हें एक बेटे, एक भाई, एक पिता, एक एक्टर और लाखों दिलों पर राज करने वाले एक लीजेंड के रूप में देखा है। लेकिन सेट पर उनके साथ खड़े होकर मुझे समझ आया कि उनका सबसे बड़ा रोल सिर्फ खुद का होना है; यानी एक बेहद ईमानदार, विनम्र, मजबूत और अपने काम में पूरी तरह डूब जाने वाला इंसान। हैप्पी फादर्स डे पापा - आप मेरे सबसे बड़े टीचर हैं, मेरा सबसे मजबूत सहारा हैं और मेरे पहले हीरो हैं। आपके साथ इस खास पल को जीने के लिए मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानता हूं।"

नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बन रही 'बंटवारा 1947', लगभग तीन दशकों के बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल के मच-अवेटीड रीयूनियन (पुनर्मिलन) को बड़े पर्दे पर ला रही है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित मिलकर 'आमिर खान प्रोडक्शंस' के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं।

​फिल्म को और भी भव्य बनाने के लिए, इसका म्यूजिक ए. आर. रहमान ने कंपोज किया है और गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। 'बंटवारा 1947' इसी साल पार्टिशन डे (विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस) के मौके पर 14 अगस्त 2026 को दुनिया भर के थिएटर्स में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।