Get App

डेब्यू से पहले फिरोज अब्बास खान ने वीर हिरानी की तारीफ में कही ये बड़ी बात, जानें क्या बोले डायरेक्टर

इंटरव्यू में, फिरोज अब्बास खान ने याद किया कि जब वे पहली बार वीर से मिले थे, तभी उन्होंने वीर के अंदर का एक्टिंग टैलेंट भांप लिया था।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 26, 2026 पर 5:00 PM
डेब्यू से पहले फिरोज अब्बास खान ने वीर हिरानी की तारीफ में कही ये बड़ी बात, जानें क्या बोले डायरेक्टर
​वीर हिरानी 'प्रीतम एंड पेड्रो' में नज़र आएंगे, जिसमें अरशद वारसी और विक्रांत मैसी भी लीड रोल्स में हैं। इसका डायरेक्शन जाने-माने फिल्ममेकर अविनाश अरुण ने किया है।

राजकुमार हिरानी के बेटे, वीर हिरानी, 'प्रीतम एंड पेड्रो' से अपना एक्टिंग डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस सीरीज़ को खुद उनके पिता और जाने-माने फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी बैक कर रहे हैं। जहां एक तरफ दर्शक उन्हें स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, वहीं वीर थिएटर की दुनिया में पहले ही अपनी पहचान बना चुके हैं। फिरोज अब्बास खान के डायरेक्शन में बने नाटक 'लेटर्स ऑफ सुरेश' में 'सुरेश' के किरदार में उनकी एक्टिंग की सादगी और गहराई के लिए काफी तारीफ हुई थी।

​हाल ही में एक इंटरव्यू में, फिरोज अब्बास खान ने याद किया कि जब वे पहली बार वीर से मिले थे, तभी उन्होंने वीर के अंदर का एक्टिंग टैलेंट भांप लिया था। उन्होंने वीर की लगन और कड़ी मेहनत की जमकर तारीफ की। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अभी तक 'प्रीतम एंड पेड्रो' नहीं देखी है, लेकिन वीर के भविष्य को लेकर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि यह युवा एक्टर यहाँ टिकने के लिए आया है और अपने डेब्यू से कहीं आगे जाएगा।

वीर हिरानी के साथ अपनी पहली मुलाकात और उन्हें 'लेटर्स ऑफ सुरेश' में कास्ट करने की वजह को याद करते हुए, फिरोज़ अब्बास खान ने वीर की विनम्रता, अनुशासन और एक्टिंग के प्रति उनके समर्पण के बारे में बात की। उन्होंने शेयर किया , “जब मैं पहली बार वीर से मिला और उसने आकर मुझसे बात की, तो मेरे दिल ने कहा कि यह एक एक्टर है। वह बहुत शांत और सिंपल है, लाउड नहीं है और खुद को बढ़ा-चढ़ाकर पेश नहीं करता। वह बस आपके पास आता है और उस लड़के में बहुत तहज़ीब है।

उसी वक्त मुझे यह एहसास हुआ कि यह एक एक्टर है, इसलिए जब मैं सुरेश के किरदार के लिए कास्टिंग कर रहा था, तो सबसे पहले मेरे दिमाग में वही आया। वह उन प्रिविलेज्ड बच्चों जैसा नहीं है जो सोचते हैं कि अगर कुछ नहीं किया तो चलो एक्टर बन जाते हैं। वह असल में एक मेहनती प्रोफेशनल है, उसे एक प्रोफेशनल एक्टर बनने की ट्रेनिंग मिली है। मैंने यह चीज़ देखी है कि जब भी आप उसके साथ काम करते हैं, आप उसमें सिर्फ ग्रोथ देखते हैं, ठहराव नहीं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें