OSCAR 2026: 'अकादमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज' ने इस साल छह भारतीय फ़िल्म हस्तियों को अपनी प्रतिष्ठित वोटिंग बॉडी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। इस लिस्ट में फ़िल्ममेकर और म्यूज़िक कंपोज़र विशाल भारद्वाज सबसे आगे हैं। अगर वे यह निमंत्रण स्वीकार करते हैं, तो वे अकादमी के सदस्य बन जाएंगे और भविष्य के ऑस्कर विजेताओं के लिए वोटिंग में हिस्सा ले सकेंगे।
