Get App

Samay Raina: समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' की फिर बढ़ीं मुश्किलें, मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स इंडिया के खिलाफ FIR दर्ज

Samay Raina: शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि मुकेश छाबड़ा ने कास्टिंग प्रक्रिया के बारे में आपत्तिजनक कमेंट किए हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में मुकेश, भुवन बाम और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आए थे।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 24, 2026 पर 4:23 PM
Samay Raina: समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' की फिर बढ़ीं मुश्किलें,  मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स इंडिया के खिलाफ FIR दर्ज
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवादों से जुड़ा रहता है। फरवरी 2025 में कंटेंट क्रिएटर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया को सीजन वन के एक एपिसोड के दौरान माता-पिता और सेक्स एक्टविटीज के बारे में अपने कमेंट के कारण भारी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

Samay Raina: समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ एक बार फिर मुश्किल में पड़ गया है। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स इंडिया के खिलाफ शो में गलत भाषा इस्तेमाल करने की शिकायत दर्ज की गई है। क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।

शिकायतकर्ता अनुराग श्रीवास्तव का आरोप है कि वह 22 सितंबर 2026 की शाम मुंबई पहुंचे थे। होटल के कमरे में लैपटॉप पर नेटफ्लिक्स देखते समय उन्होंने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का एक एपिसोड देखा, जिसमें होस्ट समय रैना के साथ पैनल में एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी, एक्टर और यूट्यूबर भुवन बाम, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और स्टैंड-अप कॉमेडियन कौस्तुभ अग्रवाल शामिल थे।

एपिसोड देखते समय शिकायतकर्ता को कुछ आपत्तिजनक बातें सुनाई दीं। जिसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि इन बातों का सामाजिक रूप से कितना गलत असर होगा। एपिसोड के दौरान मुकेश छाबड़ा ने कहा, "मेरे आराम नगर में आओ, गां* *****।"

शिकायत में कहा गया है- "इस एपिसोड में मिस्टर मुकेश छाबड़ा पैनल मेंबर के तौर पर दिख रहे हैं। प्रोग्राम देखते समय उन्हें बहुत गलत, आपत्तिजनक और सेक्सुअली भाषा का इस्तेमाल करते हुए सुना गया, जिसमें उन्होंने कहा- 'मेरे आराम नगर में आओ, गां* *****।'" हालांकि इस बयान की सच्चाई, आवाज/व्यक्ति की पहचान, पूरा संदर्भ और सही टाइमस्टैम्प की पुष्टि ओरिजिनल और बिना एडिट की गई रिकॉर्डिंग से की जानी चाहिए।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें