Get App

Dhurandhar: 'धुरंधर' की ऐतिहासिक सफलता के बाद, निर्देशक आदित्य धर ने स्टंट टीम के लिए लिखा दिल छू लेने वाला नोट

Dhurandhar: निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की 3000 करोड़ रुपये की वैश्विक सफलता पर अपनी एक्शन टीम के लिए एक भावुक नोट साझा किया है। उन्होंने पर्दे के पीछे की मेहनत और उन चुनौतीपूर्ण स्टंट्स का जिक्र किया, जिन्हें 400 से अधिक स्टंट कलाकारों ने हफ्तों की कड़ी रिहर्सल के बाद मुमकिन बनाया।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Apr 15, 2026 पर 4:10 PM
Dhurandhar: 'धुरंधर' की ऐतिहासिक सफलता के बाद, निर्देशक आदित्य धर ने स्टंट टीम के लिए लिखा दिल छू लेने वाला नोट

भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय लिखते हुए, निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इस अभूतपूर्व सफलता के बीच, फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने अपनी पूरी एक्शन टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एक बेहद भावुक नोट साझा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म के जिन रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन दृश्यों की आज हर तरफ चर्चा हो रही है, उनके पीछे टीम की कितनी मेहनत और पागलपन छिपा था।

"विश्वास और पागलपन के बीच एक महीन रेखा होती है"

आदित्य धर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से पर्दे के पीछे (BTS) की कई तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में एक्शन डायरेक्टर एजाज गुलाब, सी यंग ओह, यानिक बेन, रमजान बुलत और विशाल त्यागी को टैग करते हुए लिखा, "धुरंधर की मेरी एक्शन टीम के लिए विश्वास और पागलपन के बीच एक बहुत ही महीन रेखा होती है और इस फिल्म के दौरान मैंने हर दिन उस रेखा को पार किया है।"

आदित्य ने बताया कि वह अक्सर ऐसे अजीबोगरीब आइडिया लेकर एक्शन टीम के पास जाते थे, जो सुनने में नामुमकिन लगते थे। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, "मैं एजाज भाई के पास ऐसे विचार लेकर जाता था जो मुझे खुद भी अजीब लगते थे—जैसे किसी इंसान को इंडस्ट्रियल प्रेशर कुकर के अंदर पकाया जाना, या किसी को गले में फंदा डालकर बाइक के पीछे घसीटना। लेकिन मेरी टीम ने कभी हिचकिचाहट नहीं दिखाई, उनका जवाब हमेशा यही होता था—'ठीक है, चलिए इसे मुमकिन करते हैं'।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें