Friday OTT-Theatre Releases: यहां ZEE5, Netflix और दूसरे प्लेटफॉर्म पर शुक्रवार 25 सितंबर 2026 को आने वाली नई OTT और थिएटर रिलीज की पूरी जानकारी दी गई है। अनीत पड्डा और फातिमा सना शेख की जबरदस्त क्राइम ड्रामा 'हुंकार द रोर', 'टॉक्सिक', 'एवेंजर्स एंडगेम एनकोर' जैसी फिल्में और सीरीज इस फ्राइडे आपका मनोरंजन करेंगी। यहां देखिए पूरी लिस्ट।
'एवेंजर्स एंडगेम एनकोर'- 25 सितंबर, थिएटर
मार्वल की सुपरहिट फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' एक बार फिर सिनेमाघरों में री-रिलीज होने वाली है। लेकिन इसका टाइटल 'एवेंजर्स एंडगेम एनकोर' होगा। 2019 में आई इस फिल्म को सात साल बाद मार्वल दोबारा रिलीज कर रहा है। इसका ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ से खास कनेक्शन होगा।
वन फोर्स ऑफ द फोरेस्ट- 25 सितंबर, थिएटर
वन फोर्स ऑफ द फोरेस्ट फिल्म फ्राईडे को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं। इसे दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने डायरेक्ट किया था। वहीं इसके निर्माता एकता कपूर, शोभा कपूर और अरुणाभ कुमार है।
हुंकार द रोर – JioHotstar, 25 सितंबर
'सैयारा' में के बाद अनीत पड्डा इस सोशल-कोर्टरूम थ्रिलर में एक बहुत ही गंभीर और डार्क किरदार में नजर आने वाली हैं। इसे प्रियंका चोपड़ा की 'पर्पल पेबल पिक्चर्स' ने 'अप्लाज एंटरटेनमेंट' और 'बिड़ला स्टूडियोज' के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। पड्डा इसमें मीनू रावत का किरदार निभा रही हैं। फातिमा सना शेख फिल्म में एक सख्त पुलिस अफसर के रोल में दिखेंगी। फिल्म में मोहम्मद जीशान अय्यूब, अर्जुन माथुर, रघुबीर यादव और राम कपूर अहम किरदारों में हैं।
टॉक्सिक अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स – जी5, 25 सितंबर
गीतू मोहनदास 'टॉक्सिक अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' के साथ आजादी के बाद के गोवा की अंधेरी अंडरवर्ल्ड दुनिया में ले जाती हैं। यह यश की मुख्य भूमिका वाली एक बड़ी गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। यश राया और रूमी की दोहरी भूमिकाओं में नजर आते हैं और नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे बड़े कलाकारों की टीम को लीड करते हैं।
डोंट बी शाई – प्राइम वीडियो, 25 सितंबर
आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट का प्रोडक्शन हाउस 'इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस' इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के जरिए चार नए युवा एक्टर्स को पेश कर रहा है। यह फिल्म दिखाती है कि जिंदगी अक्सर हमारी बनाई योजनाओं के हिसाब से नहीं चलती और यह बात कितनी अजीब और दिलचस्प हो सकती है। आरुषि बजाज, पीयूष खटी, अंश दुग्गल के अलावा फिल्म में कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बसु, नेहा धूपिया और अंजू अल्वा नाइक भी नजर आएंगे।