Get App

Bollywood Actresses Haldi Look: आलिया भट्ट से कियारा आडवाणी तक, अपने हल्दी लुक में छाईं ये एक्ट्रेसेस... डालिए एक नजर

Bollywood Actresses Haldi Look: बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने अपनी शादी की हल्दी में पीले रंग का कमाल दिखाया। ट्रेडिशनल चूड़ियों की खनक, दोस्तों की मस्ती और पीले रंग ने इन रस्मों को खास बना दिया।

Shradha Tulsyan
अपडेटेड Feb 24, 2026 पर 12:28
Bollywood Actresses Haldi Look: आलिया भट्ट से कियारा आडवाणी तक, अपने हल्दी लुक में छाईं ये एक्ट्रेसेस...  डालिए एक नजर

विकी कौशल संग कैट ने व्हाइट-येलो लहंगा पहना। फ्लेयर्ड दुपट्टा, फूलों से बनी ज्वेलरी और सॉफ्ट कर्ल्स ने ब्राइडल ग्लो दिया। हल्दी लगाते विकी संग उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री देखने लायक थी। यह लुक सॉफ्ट एलिगेंस का प्रतीक है।

रणबीर कपूर संग आलिया का हल्दी लुक सादगी भरा था। पीले फ्लोरल प्रिंट लहंगा, इन्फिनिटी ब्लाउज और बन लुक ने उन्हें अप्सरा बना दिया। हल्दी लगाते वक्त रणबीर संग मस्ती करतीं आलिया की तस्वीरें वायरल हुईं। एक्ट्रेस के लाइट मेकअप ने चमक बढ़ाई।

अदित्य धर संग यामी ने येलो लहंगा चुना जिसके साथ उन्होंने लाल दुपट्टी पेयर किया। प्लंजिंग नेक चोली, गोटा-पट्टी वर्क और बेड्स जूलरी ने पहाड़ी वाइब दी। हल्दी की मस्ती में चमकती यामी ने ट्रेडिशनल सादगी दिखाई। यह लुक छोटे फंक्शन के लिए आइडियल साबित हो सकता है।

निक जोनास संग प्रियंका ने व्हाइट और लाल कलर की इंडोवेसटर्न ड्रेस पहनी था। हाई स्लिट स्कर्ट, क्रॉप टॉप और लेयर्ड नेकलेस ने इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन रचा। हॉलीवुड स्टाइल मेकअप ने ग्लो बढ़ाया। हल्दी डांस में झूमतीं प्रियंका का कॉन्फिडेंस लाजवाब था।

राघव चोपड़ा संग परिणीति का पिंक रंग का  गाउन पहना  जो काफी वाइब्रेंट था। हैवी एम्ब्रॉयडरी, पोटली बैग और बड़े झुमके ने देसी स्वैग जोड़ा। दोस्तों संग ठुमके लगातीं परिणीति ने पार्टी वाइब सेट की। फंकी जूलरी ने लुक चेंज किया।

रणवीर सिंह संग दीपिका ने सिल्क ऑरेंज सूट चुना। दुपट्टा, बड़ें-बड़े झुमके ने रॉयल्टी दी। हल्दी में चमकती दीपिका का बन लुक परफेक्ट था।  यह क्लासिक लुक हर उम्र की ब्राइड के लिए है।

कियारा ने सिद्धार्थ माल्होत्रा संग हल्दी में मैनका मफतलाल का कढ़ाई वाला पीला शरारा पहना था। गोल्डन एम्ब्रॉयडरी और फ्लोरल ज्वेलरी ने लुक को राजसी बना दिया। दोस्तों संग हंसी-खुशी में नहाते हुए उनकी स्माइल चमकी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें