Virosh Wedding Pics: दोस्ती से मोहब्बत और फिर शादी, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने रचाई नई कहानी

Virosh Wedding Pics: श्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी अब आधिकारिक तौर पर हो चुकी है। दोनों ने 26 फरवरी 2026 को पारंपरिक रस्मों के साथ विवाह किया और पहली वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं। तस्वीरों में ये कपल बेहद खूबसूरत लग रहा है और फैंस ने इन्हें "विरोश" नाम से ट्रेंड कराना शुरू कर दिया है।

अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 19:16
Story continues below Advertisement
26 फरवरी 2026 का दिन साउथ इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के लिए बेहद खास रहा। लंबे समय से अपनी दोस्ती और रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहने वाले इस जोड़े ने आखिरकार शादी के बंधन में बंधकर अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दे दिया।

सोशल मीडिया पर विजय ने शादी की तस्वीरों के साथ एक बेहद भावुक कैप्शन साझा किया – "एक दिन मैंने उसे बहुत याद किया… तो मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपनी पत्नी बना लिया।" इस छोटे से वाक्य ने उनकी प्रेम कहानी को और भी खास बना दिया।

विजय और रश्मिका की कहानी फिल्मों से शुरू होकर दोस्ती और फिर मोहब्बत तक पहुंची। दोनों ने कई बार कहा है कि वे एक-दूसरे के लिए सिर्फ पार्टनर नहीं बल्कि सबसे अच्छे दोस्त भी हैं।

यही वजह है कि जब उन्होंने शादी का फैसला लिया, तो यह उनके लिए सिर्फ एक सामाजिक बंधन नहीं बल्कि जीवनभर की साझेदारी का वादा था।

शादी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई। तस्वीरों में विजय सफेद धोती और लाल-गोल्ड शॉल में नजर आए, जबकि रश्मिका ने लाल और सुनहरी साड़ी में अपनी खूबसूरती से सबका दिल जीत लिया।

दोनों ने फूलों की मालाओं का आदान-प्रदान किया और परिवार व दोस्तों की मौजूदगी में इस रिश्ते को आधिकारिक रूप दिया। तस्वीरों में उनकी मुस्कान और आंखों की चमक साफ बता रही थी कि यह पल उनके लिए कितना खास है।

जैसे ही शादी की तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर बधाइयों की झड़ी लग गई। फैंस ने इस जोड़े को "नेशनल क्रश कपल" से "परफेक्ट लाइफ पार्टनर्स" तक का सफर तय करने पर शुभकामनाएं दीं। साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक, हर जगह से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं।

इसके साथ ही रश्मिका ने फोटोज शेयर करते हुए जो शब्द लिखे हैं, वो किसी फिल्मी रोमांस से कम नहीं लगते। इसमें एकदम साफ दिखता है कि उनके लिए ये रिश्ता सिर्फ शादी नहीं, बल्कि सपनों, संघर्षों और खुशियों का सबसे बड़ा हिस्सा है।

इस खास पल का फैंस को बेसबरी से इंतजार था। कपल की फोटोज ने फैंस का दिल जीत लिया है।

रश्मिका ने प्यार का इजहार करते हुए लिखा
मेरे पति… विजय देवरकोंडा वो इंसान जिसने मुझे सिखाया कि सच्चा प्यार कैसा होता है,वो जिसने मुझे हर दिन बताया कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है,वो जिसने मुझे मेरी असली पहचान दिलाई और मुझे वो औरत बनाया जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था।अब मैं तुम्हारी पत्नी बनने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं… और तुम्हें अपना पति कहने के लिए सबसे ज़्यादा खुश हूं! चलो साथ मिलकर सबसे खूबसूरत जिंदगी जीते हैं!"

Story continues below Advertisement