नई दिल्ली: अपने ढाई किलो के हाथ के लिए मशहूर सनी देओल अब एक्शन से हटकर सस्पेंस और इमोशन से भरी कहानी लेकर आ रहे हैं। उनकी नई फिल्म 'Suryaa' अंत से आरंभ तक' का मोशन पोस्टर 12 अक्टूबर को रिलीज कर दिया गया है।पोस्टर में दिखा सनी देओल का सबसे इंटेंस अवतार
पोस्टर को देखते ही साफ है कि इस बार सनी पाजी का एक्शन नहीं, बल्कि एक्टिंग का दम दिखेगा। पोस्टर में वो सिर झुकाए, सिगरेट पीते हुए गहरी सोच में डूबे नजर आ रहे हैं। चेहरे पर थकान और आंखों में कई अनकहे सवाल हैं।
मेकर्स ने पोस्टर के साथ लिखा - 'अंत से आरंभ तक', मतलब कहानी खत्म होने के बाद शुरू होगी।साउथ की सुपरहिट फिल्म जोसेफ की हिंदी रीमेक है सूर्या
ये फिल्म साउथ की सुपरहिट फिल्म 'Joseph' की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। ओरिजिनल फिल्म को शाही कबीर ने लिखा था और ये एक रिटायर्ड पुलिस वाले की जिंदगी पर आधारित थी।
गदर 2 के प्रोड्यूसर के साथ फिर हाथ मिलाया
इस फिल्म का कनेक्शन गदर 2 से भी है। फिल्म के प्रेजेंटर कमल मुकुट ने ही बताया कि उन्होंने सनी देओल के साथ एक साथ दो फिल्मों की डील की थी। पहली थी गदर 2, जो 2023 में ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बनी और दूसरी यही Suryaa है।
फिल्म का डायरेक्शन एम. पद्मकुमार ने किया है, जो मलयालम सिनेमा का बड़ा नाम हैं। फिल्म में सनी के अलावा रवि किशन, प्रज्ञा जायसवाल और बंगाली एक्टर जिस्शु सेनगुप्ता भी अहम भूमिका में होंगे।
20 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
मेकर्स ने फिल्म को 20 नवंबर 2026 को रिलीज करने का ऐलान किया है। इसी महीने 5 नवंबर को सनी देओल नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायण' में भी कैमियो करते नजर आएंगे, जहां वो हनुमान के रोल में हैं।