Get App

अंत से शुरू होगी कहानी... सनी देओल की मिस्ट्री थ्रिलर 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' का फर्स्ट लुक आया सामने, जानिए कब होगी रिलीज

सनी देओल की क्राइम थ्रिलर 'Suryaa: अंत से आरंभ तक' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। इस बार सनी एक्शन नहीं, बल्कि एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर के इमोशनल और सस्पेंस भरे किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म मलयालम हिट 'Joseph' का हिंदी रीमेक है। गदर 2 के प्रोड्यूसर कमल मुकुट द्वारा प्रोड्यूस ये फिल्म 20 नवंबर 2026 को रिलीज होगी।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 13, 2026 पर 10:03 AM
अंत से शुरू होगी कहानी... सनी देओल की मिस्ट्री थ्रिलर 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' का फर्स्ट लुक आया सामने, जानिए कब होगी रिलीज
बॉर्डर 2 के बाद सनी देओल की चौथी फिल्म 'सूर्या' का ऐलान, मोशन पोस्टर में सिगरेट पीते दिखे पाजी, फैंस में जबरदस्त क्रेज

नई दिल्ली: अपने ढाई किलो के हाथ के लिए मशहूर सनी देओल अब एक्शन से हटकर सस्पेंस और इमोशन से भरी कहानी लेकर आ रहे हैं। उनकी नई फिल्म 'Suryaa' अंत से आरंभ तक' का मोशन पोस्टर 12 अक्टूबर को रिलीज कर दिया गया है।पोस्टर में दिखा सनी देओल का सबसे इंटेंस अवतार

पोस्टर को देखते ही साफ है कि इस बार सनी पाजी का एक्शन नहीं, बल्कि एक्टिंग का दम दिखेगा। पोस्टर में वो सिर झुकाए, सिगरेट पीते हुए गहरी सोच में डूबे नजर आ रहे हैं। चेहरे पर थकान और आंखों में कई अनकहे सवाल हैं।

मेकर्स ने पोस्टर के साथ लिखा - 'अंत से आरंभ तक', मतलब कहानी खत्म होने के बाद शुरू होगी।साउथ की सुपरहिट फिल्म जोसेफ की हिंदी रीमेक है सूर्या

ये फिल्म साउथ की सुपरहिट फिल्म 'Joseph' की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। ओरिजिनल फिल्म को शाही कबीर ने लिखा था और ये एक रिटायर्ड पुलिस वाले की जिंदगी पर आधारित थी।

फिल्म में सनी एक ऐसे शख्स का रोल कर रहे हैं जो नौकरी से रिटायर हो चुका है, लेकिन एक केस उसे फिर से वर्दी वाले दिनों में खींच लाता है। इस केस की जड़ें कहीं न कहीं उसकी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें