Get App

Gajraj Rao: मिस्टर एंड मिसेज कौशिक का मेट गाला लुक देख फैंस ने लगाए ठहाके, गजराज राव ने शेयर की मजेदार फोटोज

Gajraj Rao: गजराज राव ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। फोटोज में वे नीना गुप्ता के साथ अजीबोगरीब लुक्स में नजर आ रहे हैं। वहीं एक्टर का मजेदार कैप्शन भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

Manushri Bajpai
अपडेटेड May 09, 2026 पर 17:50
Gajraj Rao: मिस्टर एंड मिसेज कौशिक का मेट गाला लुक देख फैंस ने लगाए ठहाके, गजराज राव ने शेयर की मजेदार फोटोज

एक्टर ने कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में उनके साथ एक्ट्रेस नीना गुप्ता नजर आ रही हैं।

किसी फोटोज में सर पर स्टील के कलसे तो किसी फोटोज में स्नेक कोर्ट पहने दोनों नजर आ रहे हैं।

वहीं नीना गुप्ता का हर लुक किसी डिवा से कम नहीं लग रहा है। सोशल मीडिया पर फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं।

फैंस को एक्टर का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। हर कोई जमकर फोटोज को लाइक्स, शेयर और कमेंट कर रहा है।

इन फोटोज पर नीना गुप्ता ने कमेंट किया है। एक्ट्रेस ने कमेंट सेक्शन में हा..हा...हा...हा..लिखा है। वहीं कई और दोस्त भी प्यार बरसा रहे हैं।

गजराज राव ने तस्वीरों को शेयर कर मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा- इमेजिन इन पार्ले यूनिवर्स, मिस्टर और मिसेज कौशिक को मेट गाला का इनवाइट मिले - आपके अनुसार कौन सा लुक सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरेगा?

बता दें कि गजराज राव और नीना गुप्ता ने साथ में बधाई हो और 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में साथ काम किया है। दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें