Credit Cards

Ganesh Chaturthi 2025: इन 7 गानों के बिना फीका लगेगा बप्पा का आगमन

Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी का नाम आते ही सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं, पूरे देश में उत्साह का माहौल बन जाता है। इस भक्ति और उल्लास के रंग में बॉलीवुड भी पीछे नहीं रहता। कई सितारों के घर बप्पा की स्थापना होती है, वहीं हिंदी फिल्मों में गणेशोत्सव के भव्य दृश्यों और गानों ने भी दर्शकों का दिल जीता है

अपडेटेड Aug 27, 2025 पर 10:30
Story continues below Advertisement
गणेश चतुर्थी के जश्न को परदे पर जिस अंदाज में दिखाया गया है, उसने इसे और खास बना दिया। चाहे विशाल पंडाल हों या ढोल-ताशे की गूंज, बॉलीवुड के गाने इस पर्व के रंगों में चार चांद लगाते हैं। ऋतिक रोशन से लेकर वरुण धवन तक, कई सितारे इन गानों के जरिए बप्पा की भक्ति में डूबे नजर आए हैं।

‘मोरिया रे…’
फिल्म डॉन (2006) में ‘मोरिया रे…’ गाने पर शाहरुख खान का जबरदस्त एंट्री सीन आज भी दर्शकों के जेहन में ताजा है। ढोल की थाप, रंग-बिरंगे पंडाल और बप्पा के जयकारों के बीच किंग खान का किरदार मस्ती और एक्शन का अनोखा मिश्रण पेश करता है।

सुखकर्ता दुखहर्ता
अजय देवगन की फिल्म अतिथि तुम कब जाओगे (2010) में मराठी की मशहूर आरती ‘सुखकर्ता दुखहर्ता…’ क्लाइमेक्स में भावपूर्ण अंदाज में दिखाई गई है।

‘मेरा ही जलवा’
फिल्म वॉन्टेड (2009) का गाना ‘मेरा ही जलवा…’ गणेशोत्सव की धूम को और खास बना देता है। सलमान खान का धमाकेदार डांस और अनिल कपूर का सरप्राइज कैमियो इस गाने को दर्शकों के लिए यादगार बनाता है। यहाँ भक्ति और बॉलीवुड ग्लैमर का शानदार संगम देखने को मिलता है।

‘देवा श्री गणेशा’
फिल्म अग्निपथ (2012) में ऋतिक रोशन का किरदार गणेशोत्सव की भव्यता के बीच बप्पा की स्तुति करता दिखता है। ‘देवा श्री गणेशा देवा…’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि फिल्म की कहानी का अहम मोड़ है। इस गाने में बप्पा के प्रति गहरी आस्था और शक्ति का प्रतीक भाव झलकता है।

‘सुनो गणपति बप्पा मोरया’
फिल्म जुड़वा 2 (2017) में वरुण धवन के डांस से सजा गाना ‘सुनो गणपति बप्पा मोरया…’ गणेशोत्सव का चार्टबस्टर बन गया। ये गाना आज भी पंडालों और घरों में गणेशोत्सव के दौरान बजता है। बॉलीवुड के ये गाने सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि बप्पा की भक्ति और त्योहार की ऊर्जा को भी जिंदा रखते हैं।

गजानन गजानन…
वहीं रणवीर सिंह की बाजीराव मस्तानी (2010) में ‘गजानन गजानन…’ के दृश्य ने सिनेमाघरों में भक्ति का माहौल बना दिया। विशाल प्रतिमा और भव्य सेट इसे अविस्मरणीय बनाते हैं।