Ganesh Chaturthi 2026: 'मोरया रे' से लेकर 'देवा श्री गणेशा' तक, बॉलीवुड के इन गानों के साथ 'गणेश चतुर्थी' का मजा करें दोगुना

Ganesh Chaturthi 2026: गणपति अपने गांव चले, श्री गणेशाय धीमही, मोरया रे और भी बहुत सारे गाने हैं, जो बप्पा को डेडिकेटेड हैं। इस गणेश चतुर्थी आप अपनी सॉन्ग लिस्ट में इन गानों को शामिल करें।

अपडेटेड Sep 14, 2026 पर 12:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस लिस्ट में दिल को छू लेने वाले गानों से लेकर थिरकने पर मजबूर कर देने वाले गाने शामिल हैं। इस खास मौके पर हम आपके लिए बॉलीवुड के 10 ऐसे गाने लाए हैं, जो गणेश चतुर्थी का जश्न मनाते हैं।

Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी 2026 के मौके पर देश भर में लोग पूरे जोश के साथ यह त्योहार मना रहे हैं। इस त्योहार में भगवान गणेश को नई शुरुआत करने वाले, बाधाओं को दूर करने वाले और साथ ही बुद्धि व ज्ञान के देवता के रूप में पूजा जाता है। बॉलीवुड में भी इस त्योहार का खास महत्व है। कई सालों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने फिल्मों के जरिए गणपति को समर्पित गाने बनाए हैं। इस लिस्ट में दिल को छू लेने वाले गानों से लेकर थिरकने पर मजबूर कर देने वाले गाने शामिल हैं। इस खास मौके पर हम आपके लिए बॉलीवुड के 10 ऐसे गाने लाए हैं, जो गणेश चतुर्थी का जश्न मनाते हैं।

1- गणपति अपने गांव चले

यह गाना 1990 की फिल्म 'अग्निपथ' का है। इस पुराने गाने को अनुपमा देशपांडे, कविता कृष्णमूर्ति और सुदेश भोसले ने गाया था। यह गाना विसर्जन के दौरान गणपति को समर्पित है। यह गाना अमिताभ बच्चन और मिथुन चक्रवर्ती पर फिल्माया गया था।

2- श्री गणेशाय धीमहि


शंकर महादेवन ने इस भक्ति गीत को अपनी आवाज दी है। यह गाना 2005 की फिल्म 'विरुद्ध' का है, जिसमें अमिताभ बच्चन, शर्मिला टैगोर, जॉन अब्राहम और संजय दत्त ने काम किया था।

3- मोरया रे

शंकर महादेवन का एक और खूबसूरत गाना, जो 2006 की फिल्म 'डॉन' का है। इस गाने में एक्टर शाहरुख खान नजर आए थे। यह गाना भी विसर्जन (मूर्ति विसर्जन) के दौरान बजाया जाता है।

4- देवा श्री गणेशा

अजय गोगावले द्वारा गाया गया यह गाना 2012 की फिल्म 'अग्निपथ' का है। इसे प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन पर फिल्माया गया था। यह गाना गणेश जी को डेडिकेटेड है।

5- सड्डा दिल वी तू

यह गाना 2013 की फिल्म 'एनी बॉडी कैन डांस' का है। इसे हार्ड कौर ने गाया था। गाने को दर्शकों ने बेहद प्यार दिया है।

6- गजानन

2015 की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का यह हिट गाना सुखविंदर सिंह ने गाया था। यह भक्ति गीत त्योहार के दौरान खूब बजाया जाता है।

7- हे गणराया

दिव्या कुमार का गाया यह गाना 2015 की फिल्म 'ABCD 2' का है। यह त्योहार की भावना को खूबसूरती से दिखाता है। यह गाना वरुण धवन और श्रद्धा कपूर पर फिल्माया गया था।

8- सुनो गणपति बप्पा मोरया

अमित मिश्रा का गाया यह गाना 2017 की फिल्म 'जुड़वा 2' का है। यह मजेदार गाना वरुण धवन पर फिल्माया गया है।

9- गन देवा

दिव्या कुमार और सचिन-जिगर का गाया यह गाना 2020 की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3D' का है। यह जोश से भरा गाना प्रभुदेवा और वरुण धवन पर फिल्माया गया है।

10- गणपति बप्पा मोरया

2022 में रिलीज हुआ यह भक्ति गीत शंकर महादेवन का है।

गणेश चतुर्थी के बारे में

यह शुभ दस दिवसीय त्योहार चतुर्थी से शुरू होता है और अनंत चतुर्दशी पर समाप्त होता है। इस त्योहार को विनायक चतुर्थी या विनायक चविथी के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि इसे पूरे देश में मनाया जाता है, लेकिन मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में इसे बहुत खुशी, उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है, जहां लाखों भक्त भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए मंडलों में इकट्ठा होते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।