Gauahar Khan: रियलिटी शो 'अलायंस' से बाहर होने के बाद निखिल चिनापा विवादों में आ गए। गौहर खान की ओर से उनके गेमप्ले की आलोचना पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए निखिल ने कहा कि वह गौहर से कभी व्यक्तिगत रूप से नहीं मिले हैं, लेकिन उन्होंने शो में मौजूद जैद दरबार से इस बारे में सुना है। इसके बाद उन्होंने कहा, "शायद मिनी को इस बारे में ज्यादा जानकारी हो क्योंकि वह मेनोपॉज और पेरिमेनोपॉज से जुड़े मामलों को काफी देखती-समझती हैं। इसलिए हो सकता है कि उन्हें इस बात की बेहतर समझ हो कि गौहर ने जो कुछ भी कहा, वह क्यों कहा।"
