Get App

Gauhar Khan: एक्शन सीन के चलते जब खून से लथपथ हो गई थी प्रेग्नेंट गौहर खान, रूह कंपाने वाला था मंजर

Gauhar Khan: टीवी एक्ट्रेस गौहर खान ने 41 की उम्र में दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। एक्ट्रेस पहले से एक बेटे की मां हैं। हाल में उन्होंने एक ऐसा अनुभव अपने फैंस के साथ शेयर किया, सुनने वालों के रोंगटे खड़े हो गए।

Moneycontrol Hindi News
अपडेटेड Jul 21, 2025 पर 15:23
Gauhar Khan: एक्शन सीन के चलते जब खून से लथपथ हो गई थी प्रेग्नेंट गौहर खान, रूह कंपाने वाला था मंजर

लेकिन गौहर खान ने अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने एक पॉडकास्ट में बेहद ही दर्दनाक किस्सा शेयर किया है।

एक्ट्रेस ने बताया कि 36 साल की उम्र में उन्होंने जैद दरबार संग शादी की थी। शादी के बाद ही उन्होंने फैमिली प्लानिंग शुरू कर दी थी।

गौहर ने बताया कि जब वो पहली बार मां बनने वाली थीं तो वह ज्यादा दिन तक इस खुशी को एंजॉय नहीं कर पाई थीं।

गौहर ने बताया कि वो अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने बहुत काम किया था, जिसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि वह टूट गईं।

पहली प्रेग्नेंसी में गौहर शिक्षा मंडल वेब सीरीज की शूटिंग कर रही थीं। इसी के सेट पर उनके साथ काफी बुरा हुआ।

इस दौरान उन्हें काफी हैवी एक्शन सीन्स किए थे। इन सीन्स की शूटिंग के दौरान करीब एक महीने के अंदर ही उनका मिसकैरेज हो गया।

जब उन्हें पता चला तो वह बहुत टूट गईं थी। उन्हें इस फेज से निकलने में एक साल से ज्यादा का टाइम लगा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें