Get App

Gaurav Gera: 'डार्लिंग-डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा', गौरव गेरा ने खोला फिल्म 'धुरंधर' के वायरल डायलॉग का राज, आदित्य धर ने दिए थे ये मजेदार ऑप्शन

Gaurav Gera: अभिनेता और कॉमेडियन गौरव गेरा ने खुलासा किया है कि फिल्म 'धुरंधर' का उनका वायरल डायलॉग "डार्लिंग डार्लिंग, दिल क्यों तोड़ा" निर्देशक आदित्य धर की देन था।

Shradha Tulsyanअपडेटेड May 06, 2026 पर 11:28 AM
Gaurav Gera: 'डार्लिंग-डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा', गौरव गेरा ने खोला फिल्म 'धुरंधर' के वायरल डायलॉग का राज, आदित्य धर ने दिए थे ये मजेदार ऑप्शन

बॉलीवुड और कॉमेडी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता गौरव गेरा इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके 'आलम' के किरदार को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं, लेकिन जिस चीज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है, वह है उनका एक खास डायलॉग। अब गौरव ने खुद खुलासा किया है कि यह मजेदार लाइन आखिर आई कहाँ से और इसके पीछे डायरेक्टर आदित्य धर की क्या सोच थी।

वायरल डायलॉग की पीछे की कहानी

फिल्म 'धुरंधर' में गौरव गेरा का एक डायलॉग, "डार्लिंग डार्लिंग, दिल क्यों तोड़ा", दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया है। गौरव ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिससे पता चला कि इस डायलॉग को फाइनल करने से पहले कितनी माथापच्ची हुई थी। गौरव ने बताया कि लोग अक्सर उनसे पूछते हैं कि यह लाइन किसने सोची? इसका श्रेय उन्होंने फिल्म के निर्देशक आदित्य धर को दिया।

आदित्य धर के मजेदार ऑप्शंस

गौरव द्वारा शेयर किए गए व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट में कई ऐसी तुकबंदियां (Rhymes) देखने को मिलीं, जो बेहद मजाकिया थीं। आदित्य धर ने 'आलम' के किरदार के लिए "दूध सोडा" शब्द का इस्तेमाल करते हुए कई विकल्प दिए थे। उनमें से कुछ मजेदार डायलॉग ये थे:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें