Gaurav Khanna: 'वो मेरी बीवी है यार', तलाक की खबरों पर गौरव खन्ना ने दिया रिएक्शन

एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने 'लॉक अप सीजन 2' में खुलासा किया कि वह और गौरव खन्ना आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। इस बीच, तलाक की चर्चाओं के बीच गौरव खन्ना 'लाफ्टर शेफ्स' के सेट पर नजर आए

अपडेटेड Jun 30, 2026 पर 10:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आकांक्षा चमोला ने बताया कि उनके और गौरव खन्ना के बीच किसी तरह की नाराजगी या मनमुटाव नहीं है

एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला और एक्टर गौरव खन्ना इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। आकांक्षा ने रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ के पहले एपिसोड में बताया कि उन्होंने और गौरव खन्ना ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। आकांक्षा ने बताया की वह पिछले 1 साल से एक दूसरे के साथ नहीं रह रहे हैं। वहीं तलाक की खबरों के बीच गौरव खन्ना लंबे समय बाद 30 जून को 'लाफ्टर शेफ्स' के सेट पर नजर आए। बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना 'लाफ्टर शेफ्स' के सेट के बाहर पैपराजी को पोज देते नजर आए।

गौरव ने क्या कहा

इसी दौरान एक फोटोग्राफर ने उनसे पूछा, "गौरव भाई, क्या हाल है?" इस पर मुस्कुराते हुए गौरव ने कहा, "बस यार, वही जो पहले था, वही हाल है अभी भी। प्यार अभी भी बढ़ना है, सपोर्ट अभी भी बढ़ना है... मैं तो हमेशा आकांक्षा का साथ दूंगा, मेरी बीवी है यार। प्यार किया है तो पीछे क्यों हटूं।" जब आगे पूछा, "भाई, लेकिन कॉन्ट्रोवर्सी बहुत ज्यादा हो गई है…", तो गौरव ने जवाब दिया, "आकांक्षा को जिंदगी के लिए मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं हमेशा उसके साथ खड़ा हूं और उसका सपोर्ट करता रहूंगा। वह अच्छा खेले और जीतकर वापस आए।"


वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही फैंस ने इस पर अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया। एक फैन ने कमेंट किया, “Gk बेस्ट है।” वहीं दूसरे फैन ने लिखा, “उसकी आंखें,” और इसके साथ रोने वाली इमोजी भी शेयर की।

 

आकांक्षा ने क्या कहा

इस बीच, 'लॉक अप' के हालिया एपिसोड में आकांक्षा को अपने को-कंटेस्टेंट्स श्रेया कालरा और सूफी मोतीवाला से बात करते देखा गया। अपने तलाक की वजह बताते हुए उन्होंने कहा, “जब हमारी शादी हुई थी, तब मेरे अंदर कभी मां बनने की इच्छा नहीं थी। मैंने खुद को समझने की कोशिश की, लेकिन धीरे-धीरे मुझे एहसास हुआ कि मैं इसके लिए बनी ही नहीं हूं। उस समय गौरव भी इस बात से ठीक थे, लेकिन समय के साथ उनका विचार बदल गया। अब वह बच्चे चाहते हैं और मैं उन्हें यह नहीं दे सकती। मेरे अंदर वह इंस्टिंक्ट नहीं है और मैंने यह बात उन्हें बहुत पहले ही बता दी थी। जब मुझे यकीन हो गया कि मैं इसके लिए नहीं बनी हूं, तभी मैंने साफ कह दिया था कि मैं ऐसा नहीं करूंगी। फिर मैंने उनसे कहा कि अगर वह मुझे छोड़ना चाहते हैं, तो छोड़ सकते हैं, मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है।”

'लॉक अप' के लॉन्च इवेंट में आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया कि वह और गौरव खन्ना पिछले करीब एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं। उनके इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा शुरू हो गई। कई लोगों ने इस दावे पर सवाल उठाए, जबकि कुछ यूजर्स ने इसे शो की पब्लिसिटी से जोड़कर भी देखा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।