Get App

Gaurav Khanna: 'वो मेरी बीवी है यार', तलाक की खबरों पर गौरव खन्ना ने दिया रिएक्शन

एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने 'लॉक अप सीजन 2' में खुलासा किया कि वह और गौरव खन्ना आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। इस बीच, तलाक की चर्चाओं के बीच गौरव खन्ना 'लाफ्टर शेफ्स' के सेट पर नजर आए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 30, 2026 पर 10:30 PM
Gaurav Khanna: 'वो मेरी बीवी है यार', तलाक की खबरों पर गौरव खन्ना ने दिया रिएक्शन
आकांक्षा चमोला ने बताया कि उनके और गौरव खन्ना के बीच किसी तरह की नाराजगी या मनमुटाव नहीं है

एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला और एक्टर गौरव खन्ना इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। आकांक्षा ने रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ के पहले एपिसोड में बताया कि उन्होंने और गौरव खन्ना ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। आकांक्षा ने बताया की वह पिछले 1 साल से एक दूसरे के साथ नहीं रह रहे हैं। वहीं तलाक की खबरों के बीच गौरव खन्ना लंबे समय बाद 30 जून को 'लाफ्टर शेफ्स' के सेट पर नजर आए। बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना 'लाफ्टर शेफ्स' के सेट के बाहर पैपराजी को पोज देते नजर आए।

गौरव ने क्या कहा

इसी दौरान एक फोटोग्राफर ने उनसे पूछा, "गौरव भाई, क्या हाल है?" इस पर मुस्कुराते हुए गौरव ने कहा, "बस यार, वही जो पहले था, वही हाल है अभी भी। प्यार अभी भी बढ़ना है, सपोर्ट अभी भी बढ़ना है... मैं तो हमेशा आकांक्षा का साथ दूंगा, मेरी बीवी है यार। प्यार किया है तो पीछे क्यों हटूं।" जब आगे पूछा, "भाई, लेकिन कॉन्ट्रोवर्सी बहुत ज्यादा हो गई है…", तो गौरव ने जवाब दिया, "आकांक्षा को जिंदगी के लिए मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं हमेशा उसके साथ खड़ा हूं और उसका सपोर्ट करता रहूंगा। वह अच्छा खेले और जीतकर वापस आए।"

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही फैंस ने इस पर अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया। एक फैन ने कमेंट किया, “Gk बेस्ट है।” वहीं दूसरे फैन ने लिखा, “उसकी आंखें,” और इसके साथ रोने वाली इमोजी भी शेयर की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें