Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: पिता आइरिश-मां तमिलियन...उम्र में 13 साल का अंतर..., अपने 5 साल के बेटे की मौजूदगी में आमिर खान की तीसरी पत्नी बनीं गौरी स्प्रैट

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: आमिर खान ने गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी कर ली है। इस शादी में कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। हालांकि लोग एक्टर की तीसरी वाइफ गौरी के बारे में जानना चाह रहे हैं।

अपडेटेड Jul 05, 2026 पर 4:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गौरी ने यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स लंदन से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी में डिग्री कलेक्ट की है। जबकि प्रोफेशनल तौर पर वह एक हेयरड्रेसर भी हैं।

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट अपनी शादी को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। 61 साल की उम्र में एक्टर ने तीसरी बार निकाह कर लिया है। आमिर ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की है। शादी की तस्वीर सामने आ गई है। इस शादी में कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।

कौन हैं गौरी स्प्रैट

आमिर खान के चाहने वाले यह जानने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं कि आखिर उनकी तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट कौन हैं? आमिर के साथ उनका रिश्ता कैसे शुरू हुआ? गौरी के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी मां तमिलियन और पिता आइरिश बताए जा रहे हैं। वहीं कपल की बात करें तो दोनों के बीच 13 साल का एज गैप है। आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 को हुआ था, जिससे उनकी उम्र 61 साल है। गौरी स्प्रैट का जन्म 21 अगस्त 1978 को हुआ था और वह 47 साल की हैं। दोनों की उम्र में 13 साल का अंतर है।


6 साल का एक बेटा है

रिपोर्ट के मुताबिक गौरी स्प्रैट के दादा जी फ्रीडम फाइटर थे। गौरी ने यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स लंदन से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी में डिग्री कलेक्ट की है। जबकि प्रोफेशनल तौर पर वह एक हेयरड्रेसर भी हैं। गौरी का एक 6 साल का बेटा भी है, लेकिन उनके पहले पति को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

आमिर हाल ही में राजकुमार हिरानी की फिल्म 'प्रीतम एंड पेड्रो' की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी शादी की पुष्टि की और कहा, "हां मेरी शादी हो रही है 5 जुलाई को और बहुत ही छोटी शादी है, घर में ही कर रहे हैं। 5 को बहुत ही खास दिन हैं हमारे लिए और बस दोनों परिवार हैं, कुछ खास दोस्त हैं, छोटा सा घर पे ही कर रहे हैं हम लोग। और सबकी दुआएं चाहेंगे हम (हां, मैं 5 जुलाई को शादी कर रहा हूं। यह एक बहुत ही अंतरंग शादी होने जा रही है, और हम इसे घर पर मना रहे हैं। 5 जुलाई हमारे लिए एक बहुत ही खास दिन है। यह सिर्फ हमारे परिवारों और कुछ करीबी दोस्तों के साथ एक छोटा सा समारोह होगा। हम इसे सरल रख रहे हैं और घर पर जश्न मना रहे हैं। हम सभी का आशीर्वाद लेना पसंद करेंगे)।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।