Gautami Kapoor: अभिनेत्री गौतमी कपूर ने लोकप्रिय टीवी शो 'बडे अच्छे लगते हैं' में पति राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच फिल्माए गए इंटीमेट सीन पर अपनी प्रतिक्रिया खुलकर व्यक्त की है। सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में, गौतमी ने उस पल को याद किया जब उन्हें पहली बार उस सीन के बारे में पता चला था और निर्माता एकता कपूर के बारे में राम के कमेंट के बाद उठे विवाद पर भी बात की।
गौतमी ने राम कपूर के पहले के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने उस सीन के बारे में जो कहा वह "सच" था और "बस उसे गलत समझा गया।" उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है कि एकता कपूर ने पिछले साल सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया देते समय किसी और स्थिति या किसी दूसरे अभिनेता का जिक्र किया हो। एकता की तारीफ करते हुए गौतमी ने उन्हें "शानदार निर्माता" बताया और कहा कि निर्माता के रचनात्मक निर्णयों में हमेशा "बहुत क्लियरटी" रही है।
उस इंटीमेट सीन के बारे में पहली बार सुनने को याद करते हुए गौतमी ने बताया कि उन्हें सुबह तड़के फोन आया था। उन्होंने कहा, "मुझे सुबह 2:30 बजे फोन आया। मैं उस समय एक मां थी और अपने बच्चे को फीडिंग करा रही थी। इसलिए जब मुझे सुबह 2:30-3 बजे फोन आया और कहा गया, 'सुनो बेबी, यह हुआ है', तो मेरी पहला रिएक्ट यह थी कि मैंने फोन रख दिया। मैं सोच रही थी, 'क्या?' मैंने फोन कट कर दिया। मैं आगे सोचना भी नहीं चाहती थी।"
गौतमी ने बताया कि शुरुआती सदमे के बाद, उन्होंने सोचने के लिए समय लिया कि क्या उनकी प्रतिक्रिया उचित थी। उन्होंने कहा, “मैंने यह सोचने के लिए समय लिया कि क्या मेरा फोन पटकना सही था। क्योंकि, देखिए, वह दिन-रात लगातार घंटों काम करते थे। कई बार तो वह 24-48 घंटे घर नहीं आते थे। टेलीविजन पर काम का बोझ बहुत ज्यादा होता है। इससे मुझे यह सोचने का समय मिला कि मैं क्या कर रही हूं।”
एकता कपूर द्वारा निर्मित सीरियल 'बडे अच्छे लगते हैं' में राम कपूर और साक्षी तंवर ने राम और प्रिया की भूमिका निभाई थी। पर्दे पर किस वाला सीन उस समय भारतीय टेलीविजन पर बड़ा माना गया था। पिछले साल राम ने कहा था, “एकता ने ही यह सीन लिखा था, वह चाहती थीं कि हम यह सीन करें। मैंने एकता से कहा, ‘क्या आप वाकई यह करना चाहती हैं? टेलीविजन पर ऐसा कभी नहीं हुआ।’ हम टेलीविजन पर पहले किस करने वाले थे, जो एक बड़ी बात है।”
उन्होंने आगे कहा, “तीन पीढ़ियां एक साथ (शो) देखती हैं… लेकिन एकता को पूरा भरोसा था कि वो करना ही है। उन्हें हम पर भरोसा था। मैंने कहा, ‘ठीक है, पहले मैं अपनी पत्नी से अनुमति लूंगा… फिर मैंने साक्षी को बोला कि देखो, मैं एकता को संभाल लूंगा, अगर तुम्हें कोई समस्या हो तो मुझे बताना… उसके बाद जो भी हुआ, एकता को झेलना पड़ा।”
राम के कमेंट के बाद, एकता कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, बिना उनका नाम लिए, “मेरे शो के बारे में इंटरव्यू देने वाले गैर-पेशेवर अभिनेताओं को चुप रहना चाहिए! गलत जानकारी और तोड़-मरोड़ कर पेश की गई कहानियां। ये सिर्फ तब तक चल सकती हैं जब तक मैं नहीं बोलती हूं… लेकिन चुप रहने में भी गरिमा होती है।”बडे अच्छे लगते हैं का प्रीमियर 2011 में हुआ और यह एक बड़ा हिट साबित हुआ। शो के दूसरे सीजन में राम और साक्षी की जगह नकुल मेहता और दिशा परमार को लिया गया था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।