Get App

Shweta Tripathi: 'मिर्जापुर 4' को लेकर आया बड़ा अपडेट, गोलू उर्फ श्वेता त्रिपाठी बोली- काम शुरू हो चुका है

Shweta Tripathi: मिर्जापुर सीरीज के दीवानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गोलू उर्फ श्वेता त्रिपाठी ने सीरीज के पार्ट 4 को ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Sep 28, 2026 पर 5:50 PM
Shweta Tripathi: 'मिर्जापुर 4' को लेकर आया बड़ा अपडेट, गोलू उर्फ श्वेता त्रिपाठी बोली- काम शुरू हो चुका है
श्वेता त्रिपाठी ने कहा कि हम एक्टर्स भी फैन्स ही हैं। हम भी अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'मिर्जापुर द मूवी' में जो कुछ भी हुआ है, वह सब सीजन वन से जुड़ा है। इसलिए जब सीजन 4 की बात आएगी तो ये सब भूल जाना होगा।

Shweta Tripathi: 'मिर्जापुर' स्टारर श्वेता त्रिपाठी ने सीरीज के फैन्स के लिए एक बहुत जरूरी अपडेट शेयर किया। उन्होंने बताया कि सीजन 4 की स्क्रिप्ट लिखने का काम आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। एक्ट्रेस ने ऑफिशियली तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि पार्ट 4 जल्द ही लोगों का मनोरंजन करेगा।

एनडीटीवी से बात करते हुए उन्होंने कहा, "अच्छी बात ये है कि सीजन 4 की स्क्रिप्टिंग शुरू हो चुकी है। हम एक्टर्स भी फैन्स ही हैं। हम भी अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'मिर्जापुर द मूवी' में जो कुछ भी हुआ है, वह सब सीजन वन से जुड़ा है। इसलिए जब सीजन 4 की बात आएगी तो ये सब भूल जाना होगा। मिर्जापुर हमारे लिए सबसे अच्छा इन्वेस्टमेंट है। यह एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जो हमेशा कुछ न कुछ देता रहता है। गोलू का सफर अभी मेरे लिए खत्म नहीं हुआ है।"

मिर्जापुर में मशहूर किरदार 'गोलू' के अलग-अलग रंग

इसके अलावा, श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि मिर्जापुर फ्रैंचाइजी में अपने किरदार 'गोलू' के लिए वह किन चीजों की शुक्रगुजार हैं, जिसके साथ उन्होंने अब नौ साल बिताए हैं। गोलू के साथ यह सफर नौ सालों में बहुत रोमांचक रहा है। वह सबसे मजबूत और हिम्मत वाली लड़कियों में से एक है, जिनसे मैं मिली हूं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें