Lock Upp 2: 'लॉक अप 2' में सुनीता आहूजा की एंट्री को लेकर गोविंदा का बढ़ा BP, हीरो नंबर वन को सता रही ये चिंता

Lock Upp 2: सुनीता आहूजा 'लॉक अप' सीजन 2 में नजर आ सकती हैं। उनके इस फैसले से गोविंदा टेंशन में आ गए हैं। एक्टर ने बताया आखिर उन्हें किस बात की चिंता सता रही हैं।

अपडेटेड Jun 28, 2026 पर 2:08 PM
रियलिटी शो में हिस्सा लेने पर गोविंदा की प्रतिक्रिया के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “गोविंदा बहुत परेशान थे। उन्होंने कहा, ‘मैंने अपनी पत्नी को फूल की तरह पाला है, अगर कोई उसे अंदर से दुख पहुंचाएगा तो वो रोने लगेगी।

Lock Upp 2: सुनीता आहूजा ने हाल ही में बताया कि कई दूसरे रियलिटी शो के ऑफर मिलने के बावजूद उन्होंने रियलिटी शो 'लॉक अप सीज़न 2' में हिस्सा लेने का फ़ैसला क्यों किया। उन्होंने शो में हिस्सा लेने के उनके फ़ैसले पर गोविंदा की प्रतिक्रिया के बारे में भी बात की।

SCREEN से बात करते हुए सुनीता ने बताया कि उन्हें 'राइज एंड फॉल', 'द 50', 'ट्रेटर्स' और 'अलायंस' जैसे रियलिटी शो के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने 'लॉक अप' को इसलिए चुना क्योंकि शो की प्रमोटर एकता कपूर के साथ उनके करीबी रिश्ते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे सच में कई रियलिटी शो – 'राइज़ एंड फ़ॉल', 'द 50', 'ट्रेटर्स', 'अलायंस' – के ऑफ़र मिले थे, लेकिन मैंने 'लॉक अप' चुना। मुझे किसी दूसरे शो से कोई शिकायत नहीं है। मुझे लगा कि अगर मैं 'लॉक अप' करती हूं, तो मेरा अच्छे से ध्यान रखा जाएगा। मुझे इस बात से डर नहीं लगता कि कोई मुझे 24/7 देख रहा है। मैं जैसी हूं, वैसी ही हूं।

सुनिता ने आगे कहा कि मैं दुनिया में किसी के लिए भी खुद को कभी नहीं बदलूंगी। इस शो से लोगों को पता चलेगा कि सुनीता आहूजा क्या हैं। मैं मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत फिट हूं। मुझे पता है कि हर स्थिति को कैसे संभालना है। मुझे टास्क से डर नहीं लगता। मैं झूठ नहीं बोलती, इसलिए मैं अच्छा करूंगी। लेकिन यह किस्मत पर भी निर्भर करता है।"


रियलिटी शो में हिस्सा लेने पर गोविंदा की प्रतिक्रिया के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “गोविंदा बहुत परेशान थे। उन्होंने कहा, ‘मैंने अपनी पत्नी को फूल की तरह पाला है, अगर कोई उसे अंदर से दुख पहुंचाएगा तो वो रोने लगेगी।’ उन्हें इस बात की बहुत चिंता थी कि कोई उनकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार न करे। गोविंदा को इस बात की चिंता है कि कोई मुझे दुख न पहुंचाए या रुलाए नहीं।

उन्हें इस बात की भी बहुत चिंता थी कि मैं यह शो क्यों कर रही हूं। लेकिन उन्हें नहीं पता कि उनकी पत्नी बहुत मजबूत हैं, सब कुछ सह सकती हैं और सबसे लड़ सकती हैं। यह कोई पारिवारिक शो नहीं है, इसलिए मैं अपने परिवार के बारे में किसी की भी बात बर्दाश्त नहीं करूंगी। गोविंदा बहुत सीनियर और सम्मानजनक हैं, इसलिए कोई उन पर उंगली नहीं उठा सकता। मैं उनकी पत्नी हूं। मैं जो चाहूं कह सकती हूं, लेकिन कोई तीसरा व्यक्ति उनके बारे में बात नहीं कर सकता।”

शो पर जब उनसे उनके इस बयान के बारे में पूछा गया कि "मुझे गोविंदा जैसा बेटा चाहिए, पति नहीं," तो सुनीता ने फ़ैन्स को हैरान करते हुए हिंदी में कहा, "प्यार में आपको सब कुछ बर्दाश्त करना आना चाहिए। ची-ची के जीवन में कई अफेयर रहे। खैर, हीरो-हीरोइन के साथ ऐसा होता ही है। मुझे लगता है कि इतने सालों तक ची-ची का साथ देने के बाद, मैं उनके जैसा बेटा पाने की हकदार हूं।"

उन्होंने उस घटना के बारे में भी बात की जब गोविंदा के घुटने में गलती से गोली लग गई थी और उन आरोपों का भी जवाब दिया जो ट्रोलर्स ने लगाए थे कि गोली उन्होंने चलाई थी। उन्होंने कहा, "अगर आप सुन रहे हैं, तो ध्यान से सुनिए भाई। किसी के घुटने में गोली तभी लगती है जब उसके पीछे कोई वजह हो। मैंने उस बारे में भी झूठ नहीं बोला था। देखिए, मैं सच हूं। मैं तो मुंबई में भी नहीं थी — फिर भी बहुत से लोगों ने कहा कि मैंने ही गोली चलाई थी। मैं खाटू श्याम में थी.... और मेरा निशाना कभी चूकता नहीं है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।