Gram Chikitsalay: 'ग्राम चिकित्सालय 2' में कैसी होगी गार्गी और प्रभात की केमिस्ट्री? एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

Gram Chikitsalay season 2: प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय' का दूसरा सीजन 23 जून को एक्सक्लूसिव तौर पर प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। पहले सीजन में गार्गी और प्रभात के बीच दिखाई गई सादगी भरी केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। सीजन 2 की रिलीज से पहले गार्गी का किरदार निभाने वाली आकांक्षा रंजन कपूर ने अपने किरदार पर खुलकर बात की है

अपडेटेड Jun 23, 2026 पर 11:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
द वायरल फीवर (TVF) द्वारा प्रोड्यूस की गई 'ग्राम चिकित्सालय' सीजन 2 को ललितम तिवारी ने डायरेक्ट किया है

प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय' का दूसरा सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है। भातखंडी गांव की कहानी एक बार फिर नए घटनाक्रम, भावनात्मक पलों और मजबूत रिश्तों के साथ लौट रही है। पहले सीजन में गार्गी और प्रभात के बीच दिखाई गई सादगी भरी केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। दोनों के रिश्ते को बिना किसी जल्दबाजी के दिखाया गया, जिसने इसे और खास बना दिया। अब दूसरे सीजन में भी उनकी कहानी अहम भूमिका निभाती नजर आएगी। सीजन 2 की रिलीज से पहले गार्गी का किरदार निभाने वाली आकांक्षा रंजन कपूर ने अपने किरदार, प्रभात के साथ रिश्ते और शूटिंग के अनुभवों को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर की हैं।

एक्ट्रेस ने क्या कहा

आकांक्षा ने बताया , "गार्गी और प्रभात का डायनेमिक वैसे-वैसे आगे बढ़ा जैसे-जैसे हम इसकी शूटिंग कर रहे थे और मुझे नहीं लगता कि हममें से किसी ने भी इसकी उम्मीद की थी कि यह इस तरह से निकलकर आएगा। सीजन 1 तो बस एक शुरुआत थी, आपको इन दो लोगों की एक झलक मिलती है, जहां लगता है कि उनके बीच कुछ तो है, आप उसे महसूस कर सकते हैं, लेकिन वह बस ऊपरी सतह पर ही था। सीजन 2 वो जगह है जहां यह असल में खुलकर सामने आता है। इसका बहुत सारा क्रेडिट हमारे डायरेक्टर ललितम को जाता है, जिनका सेट पर बहुत ही फ्लेक्सिबल अप्रोच रहता है। वह एनर्जी हर किसी में फैल गई।"


उन्होंने आगे कहा, "हम सभी को लगने लगा कि, 'यह बहुत प्यारा है, चलो इसी के साथ आगे बढ़ते हैं,' क्योंकि वे व्यक्तिगत रूप से जो हैं, वह स्क्रीन पर बहुत अच्छे से निकलकर आ रहा था। और जहां तक सवाल है कि 'क्या वे एक होंगे या नहीं,' तो सच कहूं, तो यह बात खुद राइटर्स भी नहीं जानते। लेकिन इस सीजन में हमें बहुत मजा आ रहा था।"

कौन-कौन है इस सीरीज में

द वायरल फीवर (TVF) द्वारा प्रोड्यूस की गई 'ग्राम चिकित्सालय' सीजन 2 को ललितम तिवारी ने डायरेक्ट किया है, इसे दीपक कुमार मिश्रा और अरुणभ कुमार ने क्रिएट किया है, और वैभव सुमन व श्रेया श्रीवास्तव ने लिखा है। आने वाले सीजन में अमोल पराशर, आकाश मखिजा, आनंदेश्वर द्विवेदी, विनय पाठक, आकांक्षा रंजन कपूर, गरिमा विक्रांत सिंह और दिनेश लाल यादव सहित पसंदीदा कलाकार अहम किरदारों में वापसी कर रहे हैं। यह प्राइम ओरिजिनल सीरीज भारत और दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में 23 जून को एक्सक्लूसिव तौर पर प्राइम वीडियो पर हिंदी में प्रीमियर होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।