
टीवीएफ की एक बेहद पसंद की जाने वाली वेब सीरीज 'एस्पिरेंट्स' एक मोटिवेशन सीरीज है। इसकी कहानी यूपीएससी की तैयारी कर रहे तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 9.2 है। इस शो के किरदार जैसे ‘एसके सर’, ‘संदीप भैया’ और ‘गुरु-धैर्य’ दर्शकों को खासा पसंद आए। (Photo: Social Media)
‘ग्राम चिकित्सालय’ एक संवेदनशील कहानी है, जिसमें एक शहर का डॉक्टर एक गांव में आकर लोगों का इलाज शुरू करता है। जहां अभी भी झोलाछाप डॉक्टरों पर भरोसा किया जाता है। शुरू में उसे विरोध झेलना पड़ता है, लेकिन धीरे-धीरे वह लोगों का भरोसा जीत लेता है। (Photo: Social Media)
डॉक्टर का पहला मरीज एक ऐसा लड़का होता है जिसकी मानसिक बीमारी को उसकी मां भी नहीं समझ पाई थी। यह 5 एपिसोड की सीरीज गांवों में इलाज और मानसिक स्वास्थ्य की अहमियत को सादगी से दिखाती है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है। (Photo: Social Media)
क्वीन’ एक ऐसी मोटिवेशनल वेब सीरीज है इलकी कहानी तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की लाइफ पर बेस्ड है। राम्या कृष्णन ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का किरदार निभाया है। यह शो अब एमएक्स प्लेयर के साथ-साथ प्राइम वीडियो पर भी देखा जा सकता है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है। (Photo: Social Media)
'दहाड़' एक दमदार क्राइम थ्रिलर है जिसमें सोनाक्षी सिन्हा ने सब-इंस्पेक्टर अदिति वर्मा का किरदार निभाया है। यह कहानी एक महिला अफसर की है जो पितृसत्ता और सिस्टम की लापरवाही के खिलाफ खड़ी होती है। महिलाओं की संदिग्ध मौतों की गुत्थी सुलझाते हुए वह एक सीरियल किलर को पकड़ती है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है। (Photo: Social Media)
'दुपहिया' एक हल्की-फुल्की लेकिन सीरियस मुद्दे वाली सीरीज है, जो दहेज में दोपहिया की मांग और उसके गायब होने के बाद की कहानी दिखाती है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है। इसमें महिलाओं की हिम्मत, खासकर एक सरपंच के फैसलों को मजबूती से पेश किया गया है। (Photo: Social Media)
जितेंद्र कुमार की लोकप्रिय वेब सीरीज 'पंचायत' ने दर्शकों को गांव की सादगी और वहां की जिंदगी की सच्चाई से जोड़ा है। अब तक इसके चार सीजन रिलीज हो चुके हैं। इसमें सीरीज में बेहतरीन ढंग से फुलेरा गांव की कहानी दिखाई गई है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 9 है। (Photo: Social Media)