Get App

Grammy Awards 2026: लेडी गागा ने ग्रैमी 2026 में चुराई लाइमलाइट, बीबर कपल ने दिखाई परफेक्ट केमिस्ट्री

Grammy Awards 2026: लॉस एंजिल्स के रेड कार्पेट पर सितारों ने फैशन का जलवा बिखेरा। लेडी गागा के बोल्ड गाउन ने लाइमलाइट चुरा ली, हैली-जस्टिन बीबर की ट्विनिंग ने दिल जीते। माइली साइरस के रॉकस्टार लुक और सबरीना कारपेंटर की खूबसूरती ने ग्रैमी की रौनक बढ़ा दी

MoneyControl News
अपडेटेड Feb 02, 2026 पर 09:44
Grammy Awards 2026: लेडी गागा ने ग्रैमी 2026 में चुराई लाइमलाइट, बीबर कपल ने दिखाई परफेक्ट केमिस्ट्री

सबरीना कारपेंटर की परी जैसी खूबसूरती
सबरीना कारपेंटर ने Valentino की टियर्ड ड्रेस में कदम रखा, जहां उनकी सादगी और एलिगेंस ने सबका दिल जीत लिया। उनकी परतों वाली ड्रेस और ग्रेसफुल स्टाइल ने इस शाम को और भी खूबसूरत बना दिया।

K-पॉप स्टार रोजे का ग्लैमर
ब्लैक एंड व्हाइट Giambattista Valli ड्रेस में रोजे का अंदाज क्लासी और मॉडर्न था। सोशल मीडिया पर उनके लुक ने तहलका मचा दिया।

बीबर कपल की ट्विनिंग मस्ती
हैली और जस्टिन बीबर ब्लैक आउटफिट में रेड कार्पेट पर उतरे और ट्विनिंग करते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। Alaia और Balenciaga के मैचिंग आउटफिट्स ने उनकी केमिस्ट्री को और पिक्चर-परफेक्ट बना दिया।

सुपरमॉडल हीडी क्लुम ने एक बार फिर अपनी फिट बॉडी और स्टाइल का जलवा दिखाया. Marina Hoermanseder के फॉर्म-फिटिंग आउटफिट में उनकी अदाएं देखने लायक थीं. ग्रैमी की रात उन्होंने साबित कर दिया कि ग्रेस और ग्लैमर में उनका कोई मुकाबला नहीं.

बिली इलिश और चैपल रोन का कूल फैशन
बिली इलिश ने Hodakova के कस्टम आउटफिट में टॉम-बॉयिश अंदाज दिखाया, वहीं चैपल रोन ने Mugler के बोल्ड आउटफिट में रेड कार्पेट का तापमान बढ़ा दिया।

कैट्सआई ग्रुप और माइली साइरस की धमाकेदार एंट्री
म्यूजिक बैंड कैट्सआई की लड़कियों ने मैचिंग लेस और शिमरी आउटफिट्स में चार चांद लगा दिए। माइली साइरस ने ब्लैक बाइकर जैकेट और ट्राउजर में रॉकस्टार वाइब्स पेश की, उनका कूल और बिंदास अंदाज सबको खूब भाया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें