Mirzapur The Movie: अमेज़न MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट मिलकर मिर्जापुर की आइकॉनिक दुनिया को स्ट्रीमिंग से बड़े पर्दे पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह इंडिया की सबसे कामयाब और चहेती ओटीटी फ्रेंचाइजीज में से एक का पहला थियेट्रिकल एडाप्टेशन (थिएटर के लिए रूपांतरण) होने जा रहा है। मिर्जापुर: द मूवी 4 सितंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में ग्रैंड रिलीज के लिए शेड्यूल की गई है।
