मूड को सही करना है तो छुट्टियों में परिवार के साथ देखें ये वेब सीरीज

कॉमेडी, एक्शन और थ्रिलर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर तरह के कंटेंट की भरमार होती है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप किसी भी जॉनर की फिल्में या वेब सीरीज देख सकते हैं। आजकल ढेरों कंटेंट के बीच ऐसे कम ही शोज मिलते हैं जो अच्छी स्टोरी, हल्का-फुल्का ह्यूमर और दिल को छू लेने वाले पल साथ लाते हों। लेकिन कुछ वेब सीरीज ऐसी है, जो खत्म होने के बाद बाद भी चेहरे पर एक अलग खुशी छोड़ जाती है

अपडेटेड Jul 19, 2025 पर 22:58
Story continues below Advertisement
आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही शो के बारे में, जो खत्म होने के बाद भी एक अलग मुस्कान छोड़ जाती हैं। (Photo: Canva)

'ये मेरी फैमिली' वेब सीरीज 90 के दशक की यादों को ताजा करती है। इसमें एक आम भारतीय परिवार की लाइफ और रोजमर्रा के इमोशन को बहुत ही सादगी से दिखाया गया है। इसका पहला सीजन TVFPlay और यूट्यूब पर, जबकि दूसरा अमेजन मिनीटीवी पर देख सकते है।(Photo: Social Media)

'पंचायत' वेब सीरीज में एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट की गांव में पंचायत सचिव बनने के बाद की जिंदगी दिखाई गई है। गांव की नई लाइफ, वहां की चुनौतियां और लोगों से जुड़ाव इस शो को खास बनाते हैं। इसके चार सीजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। (Photo: Social Media)

'गुल्लक' एक प्यारी सी वेब सीरीज है जो एक मिडल क्लास परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी को हल्के-फुल्के और इमोशनल अंदाज़ में दिखाती है। इसके चारों सीजन सोनीलिव पर देखे जा सकते हैं। (Photo: Social Media)

'दुपहिया' में एक ऐसे गांव की कहानी दिखाई गई है जहां पिछले 25 सालों से कोई जुर्म नहीं हुआ। लेकिन जब दहेज में मिली एक बाइक अचानक गायब हो जाती है, जिसके बाद से गांव में हलचल मच जाती है। इस शो को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।(Photo: Social Media)

'एस्पिरेंट्स' एक मोटिवेशनल वेब सीरीज है, जिसमें यूपीएससी की तैयारी कर रहे तीन दोस्तों की कहानी दिखाई गई है। इस वेब सीरीज में उनके स्ट्रगल, ड्रीम और इमोशन्स को बखुबी दिखाया गया है।(Photo: Social Media)

'ग्राम चिकित्सालय' में एक युवा डॉक्टर की कहानी दिखाई गई है जो गांव के एक छोटे क्लिनिक में काम करता है। युवा डॉक्टर गांव की चुनौतियों से किस तरह निपटता है ये दिखाया गया है। इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।(Photo: Social Media)

‘फ्लेम्स’ एक रोमांटिक वेब सीरीज है, जिसमें दो टीनएजर्स के ट्यूशन सेंटर में शुरू हुए प्यार की कहानी दिखाई गई है। ऋत्विक साहोरे और तान्या मानिकतला ने इसमें लीड रोल निभाया है। इसके अब तक चार सीज़न आ चुके हैं और यह प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।(Photo: Social Media)

‘कोटा फैक्टरी’ वेब सीरीज कोटा में आईआईटी की तैयारी कर रहे छात्रों की लाइफ, प्रेशर और दोस्ती को दिखाया है। राघव सुब्बू द्वारा निर्देशित इस शो में जितेंद्र कुमार, अहसास चन्ना और आलम खान हैं। इसके तीन सीजन नेटफ्लिक्स पर आप देख सकते हैं।(Photo: Social Media)

‘घर वापसी’ एक फैमिली ड्रामा सीरीज है, जिसमें एक युवक की कहानी दिखाई गई है, जो नौकरी से निकाले जाने के बाद अपने घर लौटता है। ये बात वो परिवार से छुपाता है। इस सीरज को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं। (Photo: Social Media)

Story continues below Advertisement