Rakhee Gulzar: राखी गुलजार सालों से चमक दमक दुनिया से दूर शांति में अपनी लाइफ बिता रही हैं। बीते दिन दिग्गज एक्ट्रेस ने आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर बयान दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि लाइफ में सुखी रहने की कोई उम्र नहीं होती है। इसमें क्या गलत है अगर वह 60 साल की उम्र में शादी कर रहे हैं। शादी और उम्र का आपस में कोई रिश्ता नहीं होता है। लेकिन खुद राखी गुलजार की शादीशुदा लाइफ कभी सुखों से भरी नहीं रही है। पहले पति से तलाक हो गया, तो दूसरे से मारपीट के चलते रिश्ता टूट गया।
राखी की शादी बेहद कम उम्र में जर्नलिस्ट अजय बिस्वास से हो गई थी। ये एक अरेंज मैरिज थी। शादी के कुछ सालों बाद दोनों के बीच काफी झगड़े होने लगे थे। अपने झगड़ों से तंग आकर राखी और अजय ने तलाक ले लिया था। इस तलाक के बाद राखी ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।
तलाक के बाद पहली फिल्म साइन की
तलाक के बाद राखी ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। राखी की उम्र इस समय 20 साल की थीं, जब उन्होंने पहली बंगाली फिल्म की थी। फिल्मों में आने के कुछ साल बाद ही राखी ने एक के बाद एक लगातार सुपरहिट फिल्में दीं। 'कभी कभी', 'मुकद्दर का सिकंदर', 'काला पत्थर', 'बरसात की एक रात', 'राम लखन' और 'करण अर्जुन' जैसी फिल्मों में उनके काम को काफी पसंद किया गया।
फिल्मों में काम करते-करते राखी की मुलाकात गुलजार से हुई। दोनों की दोस्ती हुई और प्यार हो गया। इसके बाद गुलजार ने राखी को शादी के लिए प्रपोज किया और 1973 में दोनों ने सात फेरे ले लिए। गुलजार राखी से 11 साल बड़े थे। वहीं उस समय राखी अपने करियर के पीक पर थीं। शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली।
दोनों के रिश्ते को ले उड़ी एक 'आंधी'
राखी और गुलजार के रिश्ते में सबकुछ बहुत सही चल रहा था। फिर साल 1975 में आंधी फिल्म की शूटिंग के लिए गुलजार, राखी, संजीव कपूर और सुचित्रा सेन कश्मीर पहुंचे थे। शूटिंग के दौरान पूरी ने रातभर खूब पार्टी की। पार्टी के दौरान संजीव इतने नशे में डूब गए की होश खो बैठे। उन्होंने सुचित्रा सेन का हाथ पकड़ लिया और कमरे में ले जाने लगे। जब गुलजार ने देखा तो उन्होंने सुचित्रा को बचाने के लिए उनका हाथ पकड़ा और एक कमरे में ले गए।बंद कमरे में दोनों ने लगभग दो से तीन घंटे बात की।
गुलजार जैसे ही कमरे से बाहर आए राखी वहां पहले से गुस्से में लाल खड़ी थीं। राखी को लगा की गुलजार और सुचित्रा के बीच अफेयर है, जिसके चलते बीवी होने के नाते वे उनसे सवाल जवाब करने लगीं। राखी ऐसी बातें सुनकर गुलजार साहब गुस्से से आग बबुला हो गए और सबके सामने उन्होंने राखी को जोर का तमाचा जड़ दिया था। राखी के शरीर के साथ-साथ जहन में भी इस थप्पड़ के ऐसे निशान छपे कि दोनों का रिश्ता दिन ब दिन खराब हो गया और आखिर में दोनों अलग हो गए। हालांकि इस घटना की किसी ने आज तक पुष्टी नहीं की। पर उस दौर में माया नगरी की हर गली में इस बारे में बात हो रही थी। सालों बाद भी राखी आज भी गुलजार से अलग रहती हैं। हालांकि गुलजार और राखी ने कभी किसी और नया रिश्ता नहीं बनाया। न ही आज तक दोनों के तलाक की आधिकारिक खबरें सामने आई। कपल की एक बेटी मेघा गुलजार हैं, जो फिल्ममेकर हैं।