Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai BO Day 1: 'है जवानी तो इश्क होना है' शानदार शुरुआत, वरुण धवन की फिल्म ने पहले दिन कमाए 9 करोड़

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai BO Day 1: डेविड धवन के निर्देशिन में बनीं फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है।

अपडेटेड Jun 06, 2026 पर 9:36 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने पहले दिन दुनिया भर में 11 करोड़ रुपये कमाए।

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai BO Day 1: वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' शुक्रवार (5 जून) को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने पहले दिन दुनिया भर में 11 करोड़ रुपये कमाए। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शुक्रवार को भारत में 9 करोड़ रुपये (कुल) की कमाई की। इसने विदेशों में भी 2 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 11 करोड़ रुपये हो गया है।

डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो उस समय मुश्किल में पड़ जाता है जब उसे पता चलता है कि उसकी पत्नी और प्रेमिका दोनों एक ही समय में उसके बच्चे की मां बनने वाली हैं। इसके बाद जो कुछ होता है वह बेहद रोमांचक और मनोरंजक होता है। वरुण धवन के अलावा, फिल्म में पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान डेविड धवन ने अपने रिटायमेंट का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद फिल्म निर्माता करण जौहर डेविड धवन के निर्देशन के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, उन्होंने खुलासा किया कि यह प्रोजेक्ट दिग्गज फिल्म निर्माता की आखिरी फिल्म होने की उम्मीद है। “कल, जब मैं डेविड जी के समारोह में गया, तो उन्होंने मुझे बताया कि यह उनकी आखिरी फिल्म होने वाली है… मेरे दिल में मिली-जुली भावनाएं थीं… एक ऐसे फिल्म निर्माता जिन्होंने फिल्मों की एक पूरी शैली को जन्म दिया है… डेविड धवन की फिल्म मनोरंजन का दूसरा नाम है।


करण जौहर ने आगे कहा, “जब वो एक ऐसी हस्ती हैं जिनसे इतने सारे फिल्म निर्माताओं ने प्रेरणा ली है, तो उन्हें ये कहते हुए कैसा लग रहा होगा? हमारी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें प्यार, सम्मान और प्रशंसा मिलती है… इसमें कोई शक नहीं! आपके बेटे के साथ आपकी समर ब्लॉकबस्टर के लिए शुभकामनाएं… डेविड धवन… हमेशा नंबर 1 इंसान।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।