Box Office Collection: वरुण धवन की 'है जवानी तो...' से लेकर राम चरण की 'पेड्डी' तक, जानें संडे पर किसने कितना किया कलेक्शन

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों 3 फिल्में एक दूसरे को टक्कर देती दिख रही हैं। तो जानते हैं 'है जवानी तो इश्क होना है', 'पेड्डी', 'बंदर' की संडे रिपोर्ट...

अपडेटेड Jun 08, 2026 पर 10:00 AM
बॉक्स ऑफिस पर जहां वरुण धवन की फिल्म ने खूब नोट छापे, तो वहीं बॉबी देओल स्टारर ने भी लोगों का दिल जीता है।

Box Office Collection: अपने पहले वीकेंड पर 'है जवानी तो इश्क होना है', 'पेड्डी', 'बंदर' के कलेक्शन में काफी बढ़त देखने को मिली है। बॉक्स ऑफिस पर जहां वरुण धवन की फिल्म ने खूब नोट छापे, तो वहीं बॉबी देओल स्टारर ने भी लोगों का दिल जीता है। जब राम चरण स्टारर ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

'है जवानी तो इश्क होना है'

Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने तीसरे दिन ₹8.33 करोड़ की कमाई की। रविवार को कमाई में कुछ सुधार हुआ, लेकिन यह बढ़ोतरी बहुत अच्छी नहीं थी। फिल्म ने शुक्रवार को ₹7.50 करोड़ की ओपनिंग की थी, लेकिन शनिवार को इसमें थोड़ी गिरावट आई और यह ₹7.25 करोड़ पर आ गई। संडे कमाई के साथ, 'है जवानी तो इश्क होना है' का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹23.08 करोड़ हो गया है। वहीं नेट कलेक्शन ₹27.53 करोड़ है।


'पेड्डी'

Sacnilk के नए अपडेट के अनुसार, पेड्डी ने रिलीज़ के चौथे दिन ₹31.90 करोड़ की कमाई की। फिल्म का कलेक्शन पहले 31.88 करोड़ था। इसने ओपनिंग डे पर 51 करोड़ कमाए थे। पेड्डी ने पहले दिन 82 लाख से अधिक टिकट बेचकर अग्रिम बुकिंग से 20 करोड़ की कमाई की। फिल्म गुरुवार को 3000 सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इसके साथ ही फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹186.69 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन अब तक ₹157.15 करोड़ हो गया है।

'बंदर'

Sacnilk द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बंदर ने सिनेमाघरों में अपने तीसरे दिन ₹89 लाख की कमाई की। रविवार का कलेक्शन पहले दिन के कलेक्शन से अधिक था, लेकिन फिल्म फिर भी दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रही। फिल्म ने शुक्रवार को 50 लाख की ओपनिंग की थी, जिसके बाद शनिवार को इसमें सुधार देखने को मिला और इसने 95 लाख का कलेक्शन किया। तीन दिनों के बाद, फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 2.34 करोड़ है, जबकि इसकी नेट कमाई ₹2.79 करोड़ तक पहुंच गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।