Hanuman Ansh: 11 हफ्तों के बाद थमी हनुमान अंश की कमाई, जानें 80 दिनों तक कितना मुनाफा और कलेक्शन किया

Hanuman Ansh: विशाल चतुर्वेदी की फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर 80 दिनों तक ताबड़तोड़ कमाई की है। सिनेमाघरों में 11 हफ्तों तक नोट छापने के बाद फिल्म की कमाई पर अब पूरी तरह से विराम लग चुका है। कैसा रहा फिल्म का 80 दिनों का सफर...एक नजर डालिए इस पर भी...

अपडेटेड Oct 26, 2026 पर 1:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हनुमान अंश का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। इसके प्रोड्यूसर विशाल चतुर्वेदी, नम्रता जी सिंह, अनुप्रिया नागर, रागिनी सोना है।

Hanuman Ansh: 'हनुमान अंश' 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज के वक्त 200 स्क्रीन नसीब होना मुश्किल हो रहा था। इस बीच टॉक्सिक जैसी बड़ी फिल्म ने आकर इसे पूरी से डब्बा गोल ही कर दिया था। लेकिन 10 लाख से ओपिनिंग करने वाली इस फिल्म को 24 दिन बाद नया जीवनदान मिल गया। फिल्म ने अपने 24वें दिन 12 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। इसके बाद इसकी रफ्तार में सीधा 80वें दिन लगाम लगी है।

वीक वाइज Hanuman Ansh का कलेक्शन

हनुमान अंश ने पहले हफ्ते में 1.08 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे वीक में 0.40 करोड़, तीसरे वीक में 10.40 करोड़, चौथे वीक 61.00 करोड़, पांचवे वीक 90.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं 6वें हफ्ते में आते ही इसका कलेक्शन 80.25 करोड़, 7वें वीक 44.80 करोड़, 8वें वीक 29.20 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म ने अपने रिलीज के 9वें हफ्ते में 10.60 करोड़, 10वें हफ्ते में 11 करोड़ और 11वें हफ्ते में 2.01 करोड़ कलेक्शन किया है।


टोटल कलेक्शन

अब तक फिल्म ने भारत में ₹341.26 करोड़ की नेट कमाई की है, जबकि भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹402.72 करोड़ है। विदेशों में फिल्म ने कुल ₹48.80 करोड़ की कमाई की है, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹451.52 करोड़ हो गया है।

फिल्म ने कमाया मुनाफा

2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन ₹341.26 करोड़ और ग्रास कलेक्शन 402.72 करोड़ किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 22,465.5 फीसद से खज्यादा प्रोफिट कमाया है यानी 225 गुना से ज्यादा। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला है।

हनुमान अंश के बारे में जानकारी

हनुमान अंश का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। इसके प्रोड्यूसर विशाल चतुर्वेदी, नम्रता जी सिंह, अनुप्रिया नागर, रागिनी सोना है। फिल्म में शोभिनव सत्या ने बाबा नीम करौली का किरदार निभाया है। इसके अलावा चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी और विहाण शेड़गे अहम किरदार में नजर आए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।