फिल्मी दुनिया में अक्सर बड़े सितारों और करोड़ों रुपये के बजट वाली फिल्मों से ही बड़ी कमाई की उम्मीद की जाती है। लेकिन हनुमान अंश ने इस सोच को गलत साबित कर दिया है। महज करीब ₹2 करोड़ में बनी यह फिल्म अब कमाई के मामले में ₹60 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक सफर से प्रेरित इस फिल्म की सफलता ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है।
