Get App

बॉक्स ऑफिस पर Hanuman Ansh का जलवा कायम, 47वें दिन भी हुई करोड़ों की कमाई; 400 करोड़ से इतनी दूर फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में पहले दिन से धूम मचाती हैं, लेकिन कुछ की कहानी धीरे-धीरे बदलती है। ‘Hanuman Ansh’ के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। शुरुआत में बेहद कम कमाई करने वाली यह फिल्म 47 दिन बाद भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। अब इसके कलेक्शन ने एक नया आंकड़ा छू लिया है

Anchal Jhaअपडेटेड Sep 23, 2026 पर 12:24 PM
बॉक्स ऑफिस पर Hanuman Ansh का जलवा कायम, 47वें दिन भी हुई करोड़ों की कमाई; 400 करोड़ से इतनी दूर फिल्म
Neem Karoli Baba के भारत और विदेशों में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं।

बॉक्स ऑफिस पर हर फिल्म की शुरुआत धमाकेदार हो, यह जरूरी नहीं। कुछ फिल्में पहले दिन ही भीड़ खींच लेती हैं, तो कुछ को दर्शकों तक पहुंचने में वक्त लगता है। ‘हनुमान अंश’ की कहानी भी कुछ ऐसी ही नजर आ रही है। फिल्म ने शुरुआत बेहद धीमी की, लेकिन धीरे-धीरे दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई और अब रिलीज के 47 दिन बाद भी सिनेमाघरों में कमाई कर रही है। Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 47वें दिन भारत में करीब ₹4.90 करोड़ नेट कमाए। इसके साथ ही घरेलू नेट कलेक्शन बढ़कर ₹280.93 करोड़ हो गया है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब ₹331.70 करोड़ पहुंच चुका है।

पहले दो हफ्ते रहे बेहद शांत

फिल्म की शुरुआत देखकर शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह आगे चलकर इतना लंबा सफर तय करेगी। पहले हफ्ते में ‘हनुमान अंश’ ने करीब ₹1.08 करोड़ का कारोबार किया। दूसरे हफ्ते में तो कमाई सिर्फ ₹40 लाख रही। यानी 14 दिनों के बाद फिल्म की कुल कमाई महज ₹1.48 करोड़ थी। इस दौरान फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास रफ्तार नहीं मिल पाई। लेकिन इसके बाद कहानी ने अचानक करवट ली।

तीसरे हफ्ते में पकड़ ली रफ्तार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें