Get App

Hanuman Ansh Box Office Collection: 54 दिन बाद भी सिनेमाघरों में पकड़ मजबूत, जानें मंगलवार की कमाई और अब तक का कुल कलेक्शन

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 54: बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ ने अपनी कमाई से सबको चौंका दिया है। फिल्म की शुरुआत महज 1.08 करोड़ रुपये से हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे दर्शकों की पसंद बनती गई। रिलीज के 54 दिन बाद फिल्म ने वर्ल्डवाइड 408 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। अब इसकी लंबी पारी चर्चा में है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Sep 30, 2026 पर 10:04 AM
Hanuman Ansh Box Office Collection: 54 दिन बाद भी सिनेमाघरों में पकड़ मजबूत, जानें मंगलवार की कमाई और अब तक का कुल कलेक्शन
फिल्म की शुरुआत भले ही धीमी रही, लेकिन इसे देखने वाले दर्शकों के बीच इसकी चर्चा बढ़ती गई।

बॉक्स ऑफिस पर आमतौर पर फिल्मों की असली ताकत उनकी ओपनिंग से आंकी जाती है, लेकिन ‘हनुमान अंश’ ने इस सोच को कुछ हद तक बदल दिया है। फिल्म की शुरुआत बेहद धीमी रही और पहले हफ्ते इसकी कमाई सिर्फ 1.08 करोड़ रुपये थी। इसके बाद कहानी धीरे-धीरे बदली और दर्शकों के बीच फिल्म की चर्चा बढ़ती गई। नतीजा यह रहा कि रिलीज के 54 दिन बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 408 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। खास बात यह है कि फिल्म की कमाई का बड़ा हिस्सा शुरुआती दिनों के बजाय बाद के हफ्तों में आया।

चौथे सप्ताह से इसकी रफ्तार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और पांचवें-छठे सप्ताह में भी फिल्म ने मजबूत कारोबार किया। अब ‘हनुमान अंश’ की यह असामान्य बॉक्स ऑफिस यात्रा फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों दोनों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है।

54वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़

Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 54वें दिन भारत में 4,411 शो से 3.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 312.38 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 369 करोड़ रुपये हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें