Hanuman Ansh Box Office Collection: नीम करोली बाबा की 'हनुमान अंश' ने 10वें शनिवार पैसों का अंबार लगाया, 65वें दिन किया इतना कलेक्शन

Hanuman Ansh Box Office Collection: नीम करोली बाबा की 'हनुमान अंश' ने अपने 10वें शनिवार को शानदार कमाई की है। फिल्म के कलेक्शन में बढ़त देखी गई। चलिए बताते हैं फिल्म ने 65वें दिन कितना कलेक्शन किया है।

अपडेटेड Oct 11, 2026 पर 3:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
विदेशों में फिल्म ने 65वें दिन ₹0.20 करोड़ कमाए, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन ₹40.25 करोड़ हो गया है। इसके साथ ही, दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹431.85 करोड़ तक पहुंच गया है।

Hanuman Ansh Box Office Collection: 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी शुरुआत की थी। रिलीज के दो हफ्तों तक फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी बनी रही लेकिन तीसरे हफ्ते से मूवी की कमाई में रिकॉडतोड़ बढ़त देखने को मिली थी।

कमाई में रफ्तार आने के बाद फिल्म ने अब थिएटर्स में 2 महीने पूरे कर लिये हैं। फिल्म की रिलीज के 65वें दिन यानी शनिवार को इसकी कमाई में बढ़त देखने को मिली है। फिल्म ने 10वें शनिवार को 2 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है।

65वें दिन 'हनुमान' ने 2,773 शो से कुल ₹2.45 करोड़ की नेट कमाई की। हिंदी वर्जन में 1,589 शो से ₹1.20 करोड़ और तेलुगु (दूसरा दिन) में 1,184 शो से ₹1.25 करोड़ का कलेक्शन किया। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹391.60 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹331.63 करोड़ हो गया है।


विदेशों में फिल्म ने 65वें दिन ₹0.20 करोड़ कमाए, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन ₹40.25 करोड़ हो गया है। इसके साथ ही, दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹431.85 करोड़ तक पहुंच गया है।

फिल्म की कमाई का सफर कई उतार-चढ़ाव से भरा रहा। नौवें शुक्रवार को इसने 2.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि शनिवार को 2.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार को कमाई बढ़कर 3 करोड़ रुपये पहुंच गई। इसके बाद मंगलवार से गुरुवार तक फिल्म की दैनिक कमाई घटकर क्रमशः 1 करोड़, 75 लाख और 75 लाख रुपये रही।

साप्ताहिक प्रदर्शन की बात करें तो पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 90.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। छठे हफ्ते में 80.25 करोड़, सातवें में 44.80 करोड़ और आठवें हफ्ते में 29.20 करोड़ रुपये जुटाए। नौवें हफ्ते का कलेक्शन 10.60 करोड़ रुपये रहा।

क्या है 'हनुमान अंश' की कहानी?

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक ऐसे दुखी बच्चे की कहानी पेश करती है, जो अपनी मां को खोने के बाद उन्हें दोबारा पाने के लिए ईश्वर की तलाश में निकल पड़ता है। उसकी यही खोज धीरे-धीरे उसे दूसरों की मदद करने और जरूरतमंदों की सेवा करने के रास्ते पर ले जाती है।

फिल्म में लक्ष्मण नारायण शर्मा के जीवन को दर्शाया गया है, जिन्हें आगे चलकर नीम करोली बाबा के नाम से पहचान मिली। कहानी उनके बचपन, 13 साल की उम्र में घर छोड़ने और हनुमान जी के प्रति उनकी भक्ति की यात्रा को दिखाती है। फिल्म में शोभिनव सत्य, विहान शेडगे और चंदन आनंद अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।