Hanuman Ansh Box Office Collection: सिनेमाघरों में लंबे समय तक टिके रहना किसी भी फिल्म के लिए बड़ी बात होती है। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' ने रिलीज के 75वें दिन एक बार फिर कमाई में उछाल दर्ज किया है। Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, 20 अक्टूबर को फिल्म ने सभी भाषाओं में 62 लाख रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 450.68 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
