Hanuman Ansh Box Office Collection: 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म हनुमान अंश ने अपनी रिलीज के 76 दिन पूरे कर लिए हैं। लेकिन आज भी फिल्म सिनेमाघरों में टिकी हुई है और धुआंधार कमाई कर रही है। दृश्यम 3 से लेकर जेलर 2 तक कई बड़ी रिलीज के बावजूद फिल्म बड़ी स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी बनाए हुए हैं, जो वाकई तारीफ काबिल है। चलिए बताते हैं फिल्म ने अपने 76वें दिन पर कितनी कमाई की है।
नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) के जीवन पर बनी फिल्म हनुमान अंश 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को शुरुआती 15 दिनों में शोज और ऑडियंस नहीं मिली थी। लेकिन अब हालात ये हैं कि 76 दिन बाद भी सिनेमाघरों में यह फिल्म राज कर रही है।
76वें दिन हनुमान अंश फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक हनुमान अंश ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 11वें बुधवार को 29 लाख रुपये के करीब कारोबार किया है। फिल्म कई बड़ी फिल्मों के सामने भी टिकी हुई है।
हनुमान अंश का कुल कलेक्शन
दशहरा के दिन हनुमान अंश ने सिर्फ 65 लाख रुपये हुई थी। इस लिहाज से माने तो फिल्म का कलेक्शन बुधवार को कम रहा है। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन अब 340.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है, वहीं ग्रॉस कलेक्शन 400 करोड़ के पार है। वहीं विदेशों में भी फिल्म खूब कमाई कर रही है। इस भक्ति फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में करीब 48.60 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। वहीं दुनियाभर में कलेक्शन 450.68 करोड़ रुपये है।
जब हनुमान अंश रिलीज हुई थी तब किसी को नहीं पता था कि यह भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली वाली फिल्म बन जाएगी। फिल्म में कोई नामी एक्टर नहीं है और ना ही इस का ज्यादा बजट है। फिल्म सिर्फ 2 करोड़ रुपये में बनी और हिट साबित हुई। इस फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने निर्देशित किया और नीम करोली बाबा के किरदार को शोभिनव सत्या ने निभाया है।