Get App

Hanuman Ansh Box Office Collection: रविवार को शनिवार से डबल कमाई! 73वें दिन भी नीम करोरी बाबा की मूवी हनुमान अंश की धांसू इनकम

Hanuman Ansh Box Office Collection: विशाल चतुर्वेदी की निर्देशित 'हनुमान अंश' एक भक्ति ड्रामा है, जो नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अपना 73 दिनों का शानदार और यादगार सफर पूरा कर लिया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 19, 2026 पर 10:08 AM
Hanuman Ansh Box Office Collection: रविवार को शनिवार से डबल कमाई! 73वें दिन भी नीम करोरी बाबा की मूवी हनुमान अंश की धांसू इनकम
विशाल चतुर्वेदी की लिखी और निर्देशित 'हनुमान अंश' एक आध्यात्मिक ड्रामा है, जो नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित है।

Hanuman Ansh Box Office Collection: 'हनुमान अंश' ने 73वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी अच्छी रफ्तार बनाए रखी है। इस फिल्म की कमाई में रविवार को पिछले दिन की तुलना में बढ़ोतरी देखी गई। लंबे समय तक थिएटर में चलने के बावजूद फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।

फिल्म ने रविवार को 0.53 करोड़ का बिजनेस किया है, जो शनिवार की तुलना में ज्यादा है। वीकेंड को फिल्म के शोज में बढ़त देखने को मिली। अब तक फिल्म ने भारत में ₹339.93 करोड़ की नेट कमाई की है, जबकि भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹401.12 करोड़ रहा है। विदेशों में फिल्म ने कुल ₹48.50 करोड़ की कमाई की है, जिससे इसका दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹449.62 करोड़ हो गया है।

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 'हनुमान अंश' ने पहले दिन 10 लाख रुपये से शुरुआत की और अपने पहले हफ्ते में 1.08 करोड़ रुपये कमाए। इसने दूसरे हफ्ते में 40 लाख रुपये और तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं चौथे हफ्ते में इसका कलेक्शन 61.00 करोड़ रुपये रहा, जबकि पांचवें हफ्ते में इसने 90.25 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने छठे वीक में ₹80.25 करोड़ और सातवें हफ्ते में ₹44.80 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने आठवें हफ्ते में ₹29.20 करोड़ कमाए थे। फिल्म ने 9वें हफ्ते में भी बेहतर प्रदर्शन किया था।

'हनुमान अंश' के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें