Get App

Hanuman Ansh Collection: शुक्रवार से ज्यादा शनिवार को कमाई! बाबा नीम करोली की मूवी हनुमान अंश ने 72वें दिन इतना कमाया

Hanuman Ansh Collection: रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 का 'हनुमान अंश' बहादुरी से मुकाबला कर रही है। फिल्म ने अपने 72वें दिन के कलेक्शन से सभी को चौंका दिया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 18, 2026 पर 2:34 PM
Hanuman Ansh Collection: शुक्रवार से ज्यादा शनिवार को कमाई! बाबा नीम करोली की मूवी हनुमान अंश ने 72वें दिन इतना कमाया
भारत के अलावा विदेशी में भी 'हनुमान अंश' ने 72वें दिन ओवरसीज मार्केट में 0.10 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

Hanuman Ansh Collection: 7 अगस्त सिनेमाघरों में ‘हनुमान अंश’ रिलीज हुई थी। जब ये फिल्म आई तो किसी को कानों कान खबर तक नहीं हुई थी। 4 नए नवेले लोगों ने अपना सबकुछ दांव पर लगाकर ये फिल्म बनाई और वो करिश्मा कर दिखाया जिसकी किसी को उम्मीद किसी ने की नहीं थी। हनुमान अंश को रिलीज के टाइम पर सिर्फ 3 थिएटर ही नसीब हुए थे, लेकिन धीरे-धीरे फिल्म का ऐसा रुतबा बढ़ा की लोगों की डिमांड पर स्क्रीन बढ़ गई और सुबह से लेकर रात तक का हर शो हाउसफुल हो गया।

विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी ‘हनुमान अंश’ ने देश और विदेश में बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’, ‘दृश्यम 3’, ‘मिर्जापुर’ जैसी बड़ी फिल्मों से टकराने के बावजूद हनुमान अंश अभी भी पैसे कमा रही है।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ और अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ भी ‘हनुमान अंश’ को सिनेमाघरों से हिला नहीं सकी है। रिलीज के ढाई महीने बाद भी ‘हनुमान अंश’ का थिएटर्स में चल रही है। नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी इस फिल्म ने चमत्कार कर दिखाया है।

'हनुमान अंश' को सिनेमाघरों में 72 दिन हो गए हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई का सिलसिला रुका नहीं है। फिल्म ने 72वें दिन भारत में 0.26 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की घरेलू कमाई के आंकड़े में बढ़त हुई है। वहीं दुनियाभर में भी फिल्म ने 449 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें