Hanuman Ansh: 'हनुमान अंश' की को-प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बॉलीवुड के दोगलेपन पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में कई लोगों ने शुरू में फिल्म को सपोर्ट करने से साफ मना कर दिया था। लेकिन बाद में जब फिल्म ने कलेक्शन शानदार किया तो कुछ ने माफी मांगने के लिए हमसे वापस संपर्क किया था। 21 साल की प्रोड्यूसर ने कहा कि इन्वेस्टर्स इसलिए हिचकिचा रहे थे क्योंकि यह कम बजट की फिल्म थी और एक्टर्स भी नए थे।
सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए अनुप्रिया ने कहा कि टीम ने पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान इन्वेस्टमेंट के लिए कई लोगों से संपर्क किया था, लेकिन उन्हें सपोर्ट नहीं मिला। उन्होंने कहा, "शुरू से ही मेरे जुड़ने से पहले भी, 'हनुमान अंश' की टीम पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए इन्वेस्टमेंट के वास्ते कई लोगों के पास गई थी, लेकिन कोई भी इन्वेस्ट करने को तैयार नहीं हुआ, जबकि इन्वेस्टमेंट बहुत बड़ा नहीं था।"
अनुप्रिया के मुताबिक इंडस्ट्री में कई लोगों को इस प्रोजेक्ट पर ज्या भरोसा नहीं था। उन्होंने कहा कि रिलीज से पहले कुछ ही लोगों ने हमें सपोर्ट किया, लेकिन बहुत से लोगों को प्रोजेक्ट पर भरोसा नहीं था। उन्हें लगा कि यह कम बजट की फिल्म है, डायरेक्टर अपनी पहली फिल्म बना रहा है और एक्टर्स भी नए हैं। सबका कहना था फिल्म आएगी और चली जाएगी।
'प्रोड्यूसर्स ने संपर्क किया और माफी मांगी'
अनुप्रिया ने कहा कि बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' के अच्छा प्रदर्शन करने के बाद इंडस्ट्री का रवैया पूरी तरह से हमारे लिए बदल गया। रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक 2 करोड़ रुपये से कम के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 331.70 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है।
उन्होंने याद करते हुए कहा, "बहुत से प्रोड्यूसर्स ने संपर्क किया है और यह बहुत अच्छी बात है। उन्होंने हमें बधाई दी है। उनमें से कुछ लोग तो मेरे पास आए और कह, 'सबसे पहले तो मैं माफी मांगता हूं क्योंकि यह फिल्म हमारे पास आई थी। हमें अफसोस है कि हम आपके साथ नहीं जुड़ पाए। वह मेरी सबसे बड़ी गलती थी।'"
अनुप्रिया ने कहा कि इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने उनसे यह भी कहा कि फिल्म ने दिखा दिया है कि एक छोटा प्रोडक्शन क्या हासिल कर सकता है। आपने हमें एहसास दिलाया है कि एक छोटी फिल्म कितना कुछ कर सकती है। आपने इंडस्ट्री को एक सबक दिया है।' उन्होंने हमसे कहा, 'आप जो भी मदद चाहें, हम आपके साथ हैं।'" हालांकि अनुप्रिया ने कहा कि वह उनके शुरुआती फैसले के लिए उनसे कोई शिकायत नहीं रखतीं। मैं उन्हें दोष नहीं देती, क्योंकि वह एक बहुत छोटी फिल्म थी।"
विशाल चतुर्वेदी की निर्देशित और शोबिनाव सत्या की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'हनुमान अंश' नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित है। यह भक्तिपूर्ण ड्रामा आस्था, भक्ति, करुणा और निस्वार्थ सेवा जैसे विषयों को दिखाता है।