Get App

Hanuman Ansh: 'हनुमान अंश' को सपोर्ट करने से पहले मना किया अब माफी मांग रहे हैं, प्रोड्यूसर ने बॉलीवुड के दोगलेपन का किया खुलासा

Hanuman Ansh: 'हनुमान अंश' की को-प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने कहा कि जिन प्रोड्यूसर्स ने पहले इस फिल्म को सपोर्ट करने से मना कर दिया था, वे अब बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन देखने के बाद माफी मांग रहे हैं। इस बदलाव ने इंडस्ट्री को दिखा दिया है कि नए टैलेंट वाली एक छोटी फिल्म क्या कमाल कर सकती है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Sep 24, 2026 पर 6:00 PM
Hanuman Ansh:  'हनुमान अंश' को सपोर्ट करने से पहले मना किया अब माफी मांग रहे हैं, प्रोड्यूसर ने बॉलीवुड के दोगलेपन का किया खुलासा
अनुप्रिया ने कहा कि बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' के अच्छा प्रदर्शन करने के बाद इंडस्ट्री का रवैया पूरी तरह से हमारे लिए बदल गया।

Hanuman Ansh: 'हनुमान अंश' की को-प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बॉलीवुड के दोगलेपन पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में कई लोगों ने शुरू में फिल्म को सपोर्ट करने से साफ मना कर दिया था। लेकिन बाद में जब फिल्म ने कलेक्शन शानदार किया तो कुछ ने माफी मांगने के लिए हमसे वापस संपर्क किया था। 21 साल की प्रोड्यूसर ने कहा कि इन्वेस्टर्स इसलिए हिचकिचा रहे थे क्योंकि यह कम बजट की फिल्म थी और एक्टर्स भी नए थे।

सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए अनुप्रिया ने कहा कि टीम ने पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान इन्वेस्टमेंट के लिए कई लोगों से संपर्क किया था, लेकिन उन्हें सपोर्ट नहीं मिला। उन्होंने कहा, "शुरू से ही मेरे जुड़ने से पहले भी, 'हनुमान अंश' की टीम पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए इन्वेस्टमेंट के वास्ते कई लोगों के पास गई थी, लेकिन कोई भी इन्वेस्ट करने को तैयार नहीं हुआ, जबकि इन्वेस्टमेंट बहुत बड़ा नहीं था।"

अनुप्रिया के मुताबिक इंडस्ट्री में कई लोगों को इस प्रोजेक्ट पर ज्या भरोसा नहीं था। उन्होंने कहा कि रिलीज से पहले कुछ ही लोगों ने हमें सपोर्ट किया, लेकिन बहुत से लोगों को प्रोजेक्ट पर भरोसा नहीं था। उन्हें लगा कि यह कम बजट की फिल्म है, डायरेक्टर अपनी पहली फिल्म बना रहा है और एक्टर्स भी नए हैं। सबका कहना था फिल्म आएगी और चली जाएगी।

'प्रोड्यूसर्स ने संपर्क किया और माफी मांगी'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें