
‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC ) ने कई लोगों की जिंदगी बदली है, लेकिन हर्षवर्द्धन नवाथे की कहानी इस शो की सबसे खास कहानी है। KBC के पहले सीजन में उन्होंने अपनी समझ और ज्ञान के दम पर 1 करोड़ रुपये की बड़ी रकम जीती थी। उस टाइम इतनी बड़ी रकम जीतना अपने आप में बड़ी बात थी। इतनी बड़ी रकम ने उनके करियर और आगे की पढ़ाई के रास्ते आसान कर दिए थे।
हर्षवर्द्धन नवाथे ने बताया कि KBC में जाने का विचार उन्हें अचानक नहीं आया था। उन्होंने ऑडिशन दिया और धीरे-धीरे वह शो के हॉट सीट तक पहुंच गए। इसके बाद सवालों का सही जवाब देते हुए उन्होंने 1 करोड़ रुपये जीतकर इतिहास बना दिया।उनकी इस बड़ी सफलता से जुड़े कई और अनोखे किस्से हैं, जो बताते हैं कि KBC में 1 करोड़ रुपये जीतने के बाद हर्षवर्द्धन नवाथे की जिंदगी किस तरह बदल गई।
हर्षवर्द्धन नवाथे का करियर
हर्षवर्द्धन नवाथे जब KBC में पहुंचे थे, तब वह सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। 1 करोड़ रुपये जीतने के बाद उनकी फाइनेंशल पोजीशन मजबूत हुई। इस जीत के बाद सिविल सर्विस की तैयारी में उनका इंटरेस्ट कम हो गया और उन्होंने दूसरे ऑप्शन पर ध्यान देना शुरू किया। KBC से मिली पहचान की वजह से उन्हें मुंबई में भी रहना पड़ा।
KBC में जीती प्राइज मनी ने हर्षवर्द्धन को विदेश जाकर पढ़ाई करने का मौका दिया। उन्होंने UK जाकर MBA किया और इसके लिए उन्हें बहुत ज्यादा लोन लेने की जरूरत नहीं पड़ी। फाइनेंसियल सिक्योरिटी होने की वजह से वह अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस कर सके और इसके बाद उन्होंने भारत लौटकर अपना प्रोफेशनल करियर शुरू किया।
हर्षवर्द्धन नवाथे ने KBC में पहुंचने का फैसला अपनी मां की इंस्पिरेशन से लिया था। उनकी मां ने उन्हें शो के ऑडिशन में शामिल होने के लिए इनकरेज किया। इसके बाद उन्होंने ऑडिशन दिया और अपनी मेहनत व नॉलेज के दम पर हॉट सीट तक पहुंचे।
सेल्फ-कॉन्फिडेंस
हर्षवर्द्धन के लिए KBC की जीत सिर्फ पैसे मिलने तक ही नहीं थी। उन्होंने इस रकम को अपने लिए एक सुरक्षा कवच बताया, जिससे उन्होंने आगे की जिंदगी के लिए एक्सपेरिमेंट किये। पैसों की परेशानी कम होने के कारण वह आगे के करियर में अपनी पसंद के ऑप्शन चुन सके।
अमिताभ से खास पल
1 करोड़ रुपये वाले सवाल का सही जवाब देने के बाद अमिताभ बच्चन ने कमर्शियल ब्रेक की घोषणा की। कैमरे बंद होने के बाद भी हर्षवर्द्धन को पता चल चुका था कि उन्होंने आखिरी सवाल का सही जवाब दे दिया है। उन्होंने इस पल को स्पेशल मोमेंट बताया, क्योंकि अमिताभ बच्चन के सामने 1 करोड़ रुपये जीतने की खुशी और उस समय का माहौल इनके जीवन का यादगार पल बन गया था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।