मुंबई की अलग-अलग जगहों और लोगों की जिंदगी पर बनी यह सीरीज प्यार के अलग-अलग रंग दिखाती है। इसमें छह अलग-अलग कहानियां हैं, जिनमें रोमांस के साथ परिवार, दोस्ती, रिश्ते और अपनी खुशी को समझने की कोशिश दिखाई गई है। सीरीज में अरशद वारसी, चित्रांगदा सिंह, फातिमा सना शेख, भूपेंद्र जदावत, ऋत्विक भौमिक और मसाबा गुप्ता जैसे कलाकार नजर आते हैं। हर कहानी में प्यार को देखने का अलग नजरिया मिलता है। कहीं कोई अपने प्यार की तलाश कर रहा है, तो कहीं परिवार अपने रिश्तों को समझने की कोशिश कर रहा है।
नॉर्मल पीपल – Amazon Prime Video
कहानी कोनेल और मैरिएन की है, जो आयरलैंड के एक छोटे शहर में साथ पढ़ते हैं। दोनों का परिवार और रहन-सहन एक-दूसरे से काफी अलग है, लेकिन स्कूल के दिनों में दोनों के बीच प्यार हो जाता है। उनका रिश्ता आसान नहीं रहता और समय के साथ कई गलतफहमियां और परेशानियां उनके बीच आती हैं। कॉलेज जाने के बाद दोनों की जिंदगी अलग रास्ते पर चलने लगती है, लेकिन वे बार-बार एक-दूसरे के करीब आते हैं। सीरीज़ दिखाती है कि उम्र बढ़ने के साथ रिश्ते और प्यार किस तरह बदलते हैं। 'मुसाफिर कैफे' में प्यार और जिंदगी से जुड़े फैसलों की कहानी पसंद आई थी, तो 'नॉर्मल पीपल' जरूर पसंद आ सकती है।
स्वीट कारम कॉफी – Amazon Prime Video
यह सीरीज एक साउथ इंडियन परिवार की तीन पीढ़ियों की महिलाओं की कहानी है। इसमें सुंदरी, उनकी बहू कावेरी और कावेरी की बेटी निवेदिता की जिंदगी दिखाई गई है। तीनों की सोच और जिंदगी एक-दूसरे से काफी अलग है। एक दिन वे अपनी रोज की जिंदगी से थोड़ा ब्रेक लेने के लिए रोड ट्रिप पर निकलती हैं। इस सफर में उन्हें नई जगहें देखने और एक-दूसरे को समझने का मौका मिलता है। धीरे-धीरे वे अपने पुराने फैसलों और जिंदगी को लेकर भी सोचने लगती हैं। सीरीज में पहाड़ों और शांत जगहों के खूबसूरत नजारे भी देखने को मिलते हैं।
यह कहानी मुंबई में साथ रहने वाले काव्या और ध्रुव की है। दोनों एक युवा कपल हैं और अपनी नौकरी, रिश्ते और रोज की जिंदगी के बीच तालमेल बनाने की कोशिश करते हैं। उनकी कहानी में बड़े ड्रामे के बजाय छोटी-छोटी बातें ज्यादा खास हैं। कभी दोनों छोटी बातों पर बहस करते हैं, तो कभी साथ में शांत शाम बिताते हैं या वीकेंड का प्लान बनाते हैं। फ्यूचर को लेकर उनकी बातचीत भी कहानी का हिस्सा है। धीरे-धीरे दोनों समझते हैं कि रिश्ते में सिर्फ प्यार ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे को समझना भी जरूरी है।
मोक हे-वोन काम और प्राइवेट लाइफ की परेशानियों से थककर सियोल छोड़ देती हैं और अपने पुराने शहर लौट आती हैं। वहां उनकी मुलाकात अपने पुराने क्लासमेट इम यून-सेओब से होती है, जो एक छोटी सी किताबों की दुकान चलाता है। यून-सेओब लंबे समय से हे-वोन को पसंद करता है, लेकिन उसने कभी अपने दिल की बात नहीं कही। गांव की शांत जिंदगी में रहने के दौरान दोनों धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आते हैं। साथ में समय बिताते हुए वे अपने पुराने दुखों और परेशानियों से बाहर निकलने की कोशिश करते हैं। कॉफी, किताबें और सर्दियों की शांत शामें इस कहानी को और खूबसूरत बनाती हैं।
शू होंगडोउ अपनी सबसे अच्छी दोस्त को खोने के बाद शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से ब्रेक लेने का फैसला करती हैं। वह बीजिंग छोड़कर युन्नान के एक छोटे से गांव में चली जाती हैं। वहां उनकी मुलाकात झी झियाओ से होती है, जो पहले शहर में काम करता था, लेकिन अब अपने गांव लौटकर नई जिंदगी शुरू कर रहा है। गांव में रहने के दौरान होंगडोउ नए लोगों से मिलती हैं और धीरे-धीरे शांत जिंदगी का आनंद लेना सीखती हैं। इस सफर में उन्हें खुद को समझने और अपने जीवन के बारे में नए सिरे से सोचने का मौका मिलता है। धीरे-धीरे वह फिर से खुश रहना और प्यार के बारे में सोचना शुरू करती हैं।
समबडी समवेयर – JioHotstar
सैम मिलर अपनी बहन की मौत के बाद अपने पुराने शहर लौटती हैं। यहां वापस आने के बाद उन्हें अपनी जिंदगी पहले जैसी नहीं लगती। तभी उनकी मुलाकात अपने पुराने क्लासमेट जोएल से होती है, जो उन्हें एक खास लोकल ग्रुप से मिलाता है। इस ग्रुप में ऐसे लोग हैं जो खुद को दूसरों से अलग महसूस करते हैं, लेकिन एक-दूसरे के साथ उन्हें अपनापन मिलता है। धीरे-धीरे सैम नए लोगों से जुड़ती हैं और अपने बारे में फिर से जानने लगती हैं। उन्हें समझ आता है कि जिंदगी अपने तरीके से जीना और अपनी पसंद को स्वीकार करना भी जरूरी है। यह सीरीज खुद को समझने, नए लोगों से जुड़ने और जिंदगी में दोबारा शुरुआत करने की खूबसूरत कहानी है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।