Get App

Aryabhatt Ka Zero Teaser: 'आर्यभट्ट का जीरो' का टीजर हुआ रिलीज, हिमांश कोहली के अंदाज ने जीता फैंस का दिल

Aryabhatt Ka Zero Teaser: लंबे समय बाद हिमांश कोहली कोहली पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। 'आर्यभट्ट का जीरो' में एक्टर का अलग और दमदार अंदाज दिखाई देने वाला है। फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 16, 2026 पर 4:49 PM
Aryabhatt Ka Zero Teaser: 'आर्यभट्ट का जीरो' का टीजर हुआ रिलीज, हिमांश कोहली के अंदाज ने जीता फैंस का दिल
न्यूटेक मीडिया एंटरटेनमेंट, राधिका जी फिल्म्स और सुनील सिहाग गौरां फिल्म्स के बैनर तले तथा A2R Films के सहयोग से बनी इस फिल्म का निर्माण बीरेंद्र भगत, रवि एस. गुप्ता, संजय नागपाल और शेओ बालक सिंह ने किया है।

Aryabhatt Ka Zero Teaser: 'यारियां' फेम अभिनेता हिमांश कोहली की फिल्म "आर्यभट्ट का जीरो" का टीजर रिलीज कर दिया गया है। महज 1 मिनट 10 सेकंड का यह टीजर एक ऐसे युवा की कहानी की झलक दिखाता है, जो प्यार, असफलताओं, पारिवारिक दबाव और समाज की उपेक्षा के बीच अपनी पहचान और सम्मान हासिल करने की लड़ाई लड़ता है।

टीजर की शुरुआत एक टीवी न्यूज़ बुलेटिन से होती है, जिसमें एंकर कहता है, "प्यार में धोखा खाए प्रेमी अक्सर शराबी, सनकी और कातिल बन जाते हैं, लेकिन यहां धोखे से प्रेमी बन गया आईएएस ऑफिसर।" इसके बाद हिमांश कोहली का किरदार अपने माता-पिता से आईएएस और डीएम बनने का सपना साझा करता है, लेकिन जवाब में उसे पिता की एक जोरदार चपत मिलती है। यहीं से उसके संघर्षों की शुरुआत दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने लगती है।

इसके बाद अभिनेता रवि किशन अपने खास अंदाज में जीवन के सबक देते नजर आते हैं। एक सीन में वह कहते हैं, "प्रेमिका की शादी में खाना खाने से आदमी कभी भूखा नहीं मरता, क्योंकि वह बेशर्म हो जाता है।" वहीं दूसरे सीन में उनका डायलॉग, "जो होता है, अच्छे के लिए होता है," सुनने के बाद हिमांश का किरदार बेहद मासूमियत से जवाब देता है, "मेरा कभी भी अच्छा नहीं होता।" यह लाइन फिल्म के इमोशनल पल को दिखाती है।

टीजर में आगे कुछ दमदार एक्शन, इमोशनल और ड्रामेटिक सीन देखने को मिलते हैं। अंत में हिमांश का डायलॉग, "बहुत जी लिया गरीबों की तरह... अब मुझे सम्मान चाहिए," पूरी कहानी का भाव एक ही लाइन में सामने रख देता है। वहीं बैकग्राउंड में सुनाई देने वाला "दिल फर्जी" गीत टीजर को एक रोमांटिक माहौल क्रिएट करता है। फिल्म में हिमांश कोहली ब्रह्मगुप्त श्रीवास्तव उर्फ 'बग्गू' का किरदार निभा रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें